एयर इंडिया-एयर इंडिया एक्सप्रेस 9 मार्च को जेद्दा और मस्कट के लिए जारी रखेंगी फ्लाइट्स, यहां PDF करें डाउनलोड


एयर इंडिया एक्सप्रेस हैदराबाद, बेंगलुरु और कोझिकोड से जेद्दा के लिए एक-एक राउंड ट्रिप उड़ान चलाएगी।- India TV Paisa

Photo:AIR INDIA AND AIR INDIA EXPRESS X IMAGE एयर इंडिया एक्सप्रेस हैदराबाद, बेंगलुरु और कोझिकोड से जेद्दा के लिए एक-एक राउंड ट्रिप उड़ान चलाएगी।

टाटा समूह की अगुवाई वाली एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस 9 मार्च 2026 को जेद्दा और मस्कट के लिए अपनी शेड्यूल फ्लाइट सेवाएं जारी रखेंगी। सऊदी अरब और ओमान के ऊपर का हवाई क्षेत्र खुला रहने के कारण दोनों एयरलाइंस की उड़ानें सामान्य रूप से संचालित की जाएंगी। दोनों एयरलाइंस मिलकर जेद्दा के लिए कुल 10 उड़ानें संचालित करेंगी, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट के लिए कुल 14 फ्लाइट्स का संचालन करेगी। एयरलाइन की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, 9 मार्च को एयर इंडिया दिल्ली और मुंबई से जेद्दा के लिए एक-एक राउंड ट्रिप उड़ान संचालित करेगी। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस हैदराबाद, बेंगलुरु और कोझिकोड से जेद्दा के लिए एक-एक राउंड ट्रिप उड़ान चलाएगी।

खबर के मुताबिक, एयर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट के लिए भी अपनी निर्धारित सेवाएं भी जारी रखेगी। इसके तहत दिल्ली, मुंबई, कन्नूर, तिरुवनंतपुरम और तिरुचिरापल्ली से एक-एक राउंड ट्रिप उड़ान संचालित की जाएगी, जबकि कोच्चि से दो राउंड ट्रिप उड़ानें संचालित होंगी।

अतिरिक्त एड-हॉक फ्लाइट्स

निर्धारित सेवाओं के अलावा, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस 9 मार्च 2026 को संयुक्त अरब अमीरात के लिए कुल 32 अतिरिक्त (एड-हॉक) गैर-निर्धारित उड़ानें भी संचालित करेंगी। इन उड़ानों का उद्देश्य वहां फंसे यात्रियों को भारत वापस लाने में सहायता करना है। हालांकि इन उड़ानों का संचालन संबंधित प्रस्थान हवाईअड्डों पर स्लॉट की उपलब्धता और अन्य परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। इन सभी उड़ानों के लिए भारतीय और स्थानीय नियामक प्राधिकरणों से आवश्यक अनुमति प्राप्त कर ली गई है।

PDF यहां डाउनलोड करें

दुबई के लिए कुल 10 एडिशनल फ्लाइट्स

एयर इंडिया दुबई के लिए कुल 10 एडिशनल फ्लाइट्स (अतिरिक्त उड़ानें) संचालित करेगी, जिनमें मुंबई से तीन राउंड ट्रिप और दिल्ली से दो राउंड ट्रिप उड़ानें शामिल हैं। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस मुंबई और बेंगलुरु से दुबई के लिए एक-एक राउंड ट्रिप उड़ान चलाएगी। इसके अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस यूएई के अन्य अमीरातों के लिए भी अतिरिक्त उड़ानें संचालित करेगी। इसके तहत बेंगलुरु और मुंबई से अबू धाबी के लिए एक-एक राउंड ट्रिप, बेंगलुरु और मुंबई से शारजाह के लिए एक-एक राउंड ट्रिप, तथा दिल्ली, बेंगलुरु और कोच्चि से रास अल खैमाह के लिए एक-एक राउंड ट्रिप उड़ान संचालित की जाएगी। इसके अलावा मुंबई से रास अल खैमाह के लिए दो राउंड ट्रिप उड़ानें भी संचालित होंगी।

यहां PDF डाउनलोड करें

इन शहरों के लिए भी तैनात की है एडिशनल फ्लाइट्स

एयर इंडिया ने बीते रविवार को घोषणा की कि पश्चिम एशिया में जारी परिस्थितियों के बीच यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए वह यूरोप के पांच प्रमुख गेटवे और न्यूयॉर्क (JFK) के लिए अगले कुछ दिनों में अतिरिक्त उड़ानें संचालित करेगी। इसके साथ ही मालदीव और श्रीलंका के लिए भी अतिरिक्त सेवाएं शुरू की जाएंगी। एयरलाइन की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, 10 से 18 मार्च 2026 के बीच एयर इंडिया इन मार्गों पर कुल 78 अतिरिक्त उड़ानों का संचालन करेगी, ताकि सीमित यात्रा विकल्पों के बीच यात्रियों को राहत मिल सके और उड़ानों की उपलब्धता बढ़ाई जा सके।

ये अतिरिक्त उड़ानें दिल्ली-न्यूयॉर्क (JFK), दिल्ली-लंदन (हीथ्रो), मुंबई-लंदन (हीथ्रो), दिल्ली-फ्रैंकफर्ट, दिल्ली-पेरिस (सीडीजी), दिल्ली-एम्स्टर्डम, दिल्ली-ज्यूरिख, दिल्ली-माले और दिल्ली-कोलंबो मार्गों पर संचालित की जाएंगी।

Latest Business News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *