टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रिंकू सिंह ने पिता के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट, कहा- आपको बहुत ज्‍यादा मिस करूंगा


Rinku Singh- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@RINKUKUMAR12
रिंकू सिंह

Rinku Singh Emotional Post: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपने दिवंगत पिता के लिए सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखा है। टी20 वर्ल्ड कप के दौरान ही 27 फरवरी को रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया था। वह लंबे समय से स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। पिता के निधन के बाद रिंकू अपने घर थे लेकिन उसके बाद वो सुपर-8 मैच से पहले भारतीय टीम से जुड़ गए थे। इस वर्ल्ड कप में रिंकू सिंह को कुछ मैचों में खेलने का मौका मिला था लेकिन वहां उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक अच्छा नहीं रहा था।

रिंकू सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के लिए शेयर किया इमोशनल पोस्ट

रिंकू सिंह ने इंस्टाग्राम पर इमोशन पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने कभी इतने दिन अपने पिता से बात किए बिना नहीं बिताए। उन्होंने लिखा कि आपसे बात किए बिना इतने दिन कभी नहीं निकाले। मुझे नहीं पता आगे जिंदगी आपके बिना कैसे चलेगी, लेकिन मुझे हर कदम पर आपकी जरूरत पड़ेगी। रिंकू ने आगे लिखा कि आपने सिखाया था कि फर्ज सबसे पहले होता है। इसलिए मैदान पर मैं सिर्फ आपका सपना पूरा करने की कोशिश कर रहा था। अब आपका सपना पूरा हो गया है, लेकिन बस यही लगता है कि काश आप मेरे साथ होते। अंत में उन्होंने कहा हर छोटी-बड़ी खुशी में आपकी कमी महसूस होगी। आपको बहुत याद करूंगा पापा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कैसा रहा है रिंकू सिंह का प्रदर्शन?

टी20 वर्ल्ड कप में रिंकू सिंह के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो वह उतना अच्छा नहीं रहा था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 5 मैच खेले और वहां वह सिर्फ 24 रन बनाने में कामयाब हो सके। रिंकू इससे पहले 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया के साथ थे, लेकिन वहां वह ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर टीम के साथ जुड़े हुए थे। अब रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल 2026 में खेलते नजर आएंगे, जो 28 मार्च से शुरू होने वाला है।

टीम इंडिया ने तीसरी बार जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब

भारतीय टीम ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बनी है। टीम इंडिया तीन बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली इकलौती टीम बनी है। टीम इंडिया ने 2007 में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 2024 में दूसरी बार खिताब अपने नाम किया था। वहीं तीसरी बार टीम इंडिया ने 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ट्रॉफी को अपने नाम की है।

यह भी पढ़ें 

भारतीय खिलाड़ी को आईसीसी ने सुनाई सजा, टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में हुई थी घटना

IPL 2026 के लिए कब होगा शेड्यूल का ऐलान, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया क्यों हो रही है देरी

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *