प्रेमिका ने भाई-बहन संग मिलकर की प्रेमी की हत्या, बोरे में शव भरकर कुएं में फेंका; तीनों गिरफ्तार


प्रेमिका ने की प्रेमी की हत्या। - India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE
प्रेमिका ने की प्रेमी की हत्या।

रांची: झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में हत्या की एक घटना का खुलासा हुआ है। यहां पुलिस ने हत्या के आरोप में दो बहनों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक की पहचान विजय कुमार दास (29) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक युवक 24 फरवरी से ही लापता था, जिसकी शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद से पुलिस युवक की तलाश कर रही थी। हालांकि विजय कुमार दास का शव 7 मार्च को रांची जिले के दलादली चौकी स्थित तेंगरिया गांव में एक कुएं से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी और अब तीन आरोपियों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।  

शादी के लिए मना करने पर की हत्या

पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक के गुमशुदा होने के बाद 3 मार्च को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। एसपी (ग्रामीण) प्रवीण पुष्कर ने कहा, “आरोपियों ने गला रेतकर पीड़ित की हत्या की। विजय कुमार दास का रोशनी देवी (29) के साथ अवैध संबंध था। रोशनी उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी, लेकिन वह मना कर रहा था। इसके बाद रोशनी ने अपनी बहन सीमा देवी (35) और भाई भूपेश बैठा (27) के साथ मिलकर दास की हत्या की साजिश रची।” एसपी (ग्रामीण) प्रवीण पुष्कर ने कहा रोशनी ने ही विजय को बेदो स्थित जरिया गांव में अपने निर्माणाधीन घर ले गई। वहां उसे शराब पिलाने के बाद तीनों आरोपियों ने मिलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

बोरे में भरकर कुएं में फेंका शव

एसपी ग्रामीण ने बताया कि हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद घटना को छिपाने के लिए उन्होंने शव को एक बोरी में भरा और बाइक पर लादकर तेंगरिया ले गए। यहां उन लोगों ने शव को कुएं में फेंक दिया। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर पीड़ित का शव और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई है। इसके अलावा हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी मुख्य आरोपी रोशनी देवी के घर से बरामद कर लिया गया है। अधिकारी के अनुसार, तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

यह भी पढ़ें-

तेलंगाना में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से दो लोग जिंदा जले; सामने आया VIDEO





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *