
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट।
Viral Video: आज के समय में तो हर किसी के हाथ में फोन है और लोग अलग-अलग मौके पर वीडियो भी बनाते रहते हैं। कई सारे लोग उन वीडियो को खुद तक रखते हैं तो वहीं अधिकतर लोग उसे सोशल मीडिया के हवाले कर देते हैं जहां से वीडियो के वायरल होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। जो वीडियो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है या फिर सबसे अलग होता है, वो वायरल हो ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एयरपोर्ट पर क्रिकेटर रिंकू सिंह को प्रिया सरोज पीछे से टोकती नजर आ रही हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।
वायरल वीडियो में क्या है?
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सपा सांसद प्रिया सरोज अपने मंगेतर रिंकू सिंह को एयरपोर्ट पर टोकती नजर आ रही हैं। दरअसल, रिंकू सिंह और प्रिया सरोज कहीं जा रहे थे। इस दौरान रिंकू सिंह काफी आगे निकल गए थे। तभी पीछे से प्रिया सरोज ने रिंकू को टोकते हुए कहा कि मुझे भूल गया क्या। इसके बाद रिंकू सिंह मुस्कुराते हुए प्रिया सरोज के साथ आगे बढ़ गए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यहां देखें वह वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स पर @choudhary_99415 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा है, ‘रिंकू सिंह भूल गए कि उनकी मंगेतर भी उनके साथ है। उसकी मंगेतर ने तुरंत कहा, “मुझे भूल गए क्या? रिंकू, रिंकू ही हैं!’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सभी प्रशंसकों के बीच, उन्होंने अपनी पत्नी को भी एक प्रशंसक ही समझा। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- रिंकू सिंह धीरे-धीरे रोहित शर्मा बनते जा रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- रिंकू सिंह आज भी उतने ही विनम्र हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- अब घर जाकर कचहरी लगेगी।
(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)
यह भी पढ़ें-
शख्स की बीवी ने बचा दिए उसके टोल के पैसे, Video देख समझ जाएंगे कैसे
