यश की Toxic से घबराया बॉलीवुड? मुकाबले से पीछे हटे वरुण धवन, नहीं चाहते ‘बेवजह मुकाबला’


varun dhawan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@THENAMEISYASH/@VARUNDVN
एक हफ्ते आगे बढ़ी वरुण धवन की फिल्म की रिलीज

कन्नड़ सुपरस्टार ‘यश’ की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट आगे बढ़ चुकी है। पहले ये फिल्म रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही थी, लेकिन अब जून में रिलीज होगी। पिछले दिनों ही मेकर्स ने इस फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान किया था, जिसके बाद अब वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज डेट एक हफ्ते के लिए आगे खिसका दी गई है। ये फिल्म पहले 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब एक हफ्ते बाद यानी 12 जून को रिलीज होगी। फिल्म के मेकर्स ने बदलाव का ये फैसला यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के रिलीज शेड्यूल में बदलाव के बाद लिया है।

मेकर्स ने जारी किया आधिकारिक बयान

निर्देशक डेविड धवन और टिप्स फिल्म्स के प्रबंध निदेशक रमेश तौरानी ने ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की नई रिलीज डेट को लेकर एक आधिकारिक बयान जारी कर इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा, “हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि हमारी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ मूल रूप से 5 जून को रिलीज होने वाली थी, जिसकी घोषणा हमने कई महीने पहले की थी। हालांकि, हाल के घटनाक्रमों और मौजूदा स्थिति को देखते हुए, हमें लगा कि रिलीज की तारीख आगे बढ़ाना अधिक उचित होगा।”

यश की टॉक्सिक से क्लैश नहीं चाहते डेविड धवन

रिलेटिविटी क्लैश की ओर इशारा करते हुए उन्होंने आगे कहा, “हमारा दृढ़ विश्वास है कि फिल्म निर्माताओं के लिए यह हमेशा बेहतर होता है जब वे एक ही तारीख पर बेवजह के मुकाबले करने के बजाय एक-दूसरे का समर्थन करते हैं। इसी एकजुटता की भावना से प्रेरित होकर, हमने ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज को 12 जून तक आगे बढ़ाने और अपनी फिल्म को दर्शकों के सामने एक सप्ताह बाद लाने का निर्णय लिया है।” हालांकि, मेकर्स ने फिल्म के प्रचार-प्रसार की योजनाओं में कोई बदलाव नहीं किए हैं।

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट बढ़ी आगे

इससे पहले, ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के निर्माताओं ने एक पोस्ट शेयर करते हुए पुष्टि की थी कि फिल्म अब 19 मार्च को नहीं बल्कि 4 जून, 2026 को विश्व स्तर पर रिलीज होगी। इस अपडेट की घोषणा करते हुए, टीम ने एक नोट जारी किया और रिलीज डेट में बदलाव की वजह बताई। पोस्ट में लिखा गया- “टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स एक ऐसी फिल्म है जिसे हमने वैश्विक दर्शकों के लिए सिनेमा बनाने की दृष्टि से परिकल्पित किया है। कन्नड़ और अंग्रेजी में फिल्माई गई यह फिल्म देश और दुनिया भर के दर्शकों से जुड़ने के दृढ़ विश्वास के साथ बनाई गई है। वर्षों के अथक परिश्रम के बाद, हम 19 मार्च को अपनी फिल्म आप सभी के साथ साझा करने के लिए उत्साहित थे। हालांकि, मौजूदा अनिश्चितता, विशेष रूप से मिडिल ईस्ट में, ने ऐसी स्थिति पैदा कर दी है जो व्यापक दर्शकों तक पहुंचने और उनसे जुड़ने के हमारे लक्ष्य को प्रभावित करती है।”

मिडिल-ईस्ट टेंशन के चलते आगे बढ़ाई गई टॉक्सिक की रिलीज डेट

बयान में आगे कहा गया, “इसलिए, हमारे साझेदारों और दर्शकों के हित में, हमने रिलीज की तारीख बदलने का कठिन लेकिन सोच-समझकर निर्णय लिया है। हम आपकी समझ और धैर्य के लिए धन्यवाद करते हैं और आपके निरंतर प्यार और समर्थन की आशा करते हैं। ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ अब 4 जून 2026 को अंग्रेजी और भारतीय भाषाओं में विश्व भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”

है जवानी तो इश्क होना है की कास्ट

है जवानी तो इश्क होना है कि बात करें तो फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं और इनके साथ फिल्म में चंकी पांडे, किंग अली सागर, राजेश कुमार, राकेश बेदी और कुब्रा सैत भी अहम भूमिकाओं में हैं। पहले ये फिल्म 5 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की रिलीज को 4 जून तक आगे बढ़ाने के बाद मेकर्स ने इसे 12 जून को रिलीज करने का फैसला किया है।

रणवीर की धुरंधर 2 से टकराने वाली थी टॉक्सिक

यश की ‘टॉक्सिक’ पहले रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर पार्ट 2’ से टकराने वाली थी। दोनों फिल्में 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन हाल ही में फिल्म की रिलीज आगे बढ़ा दी गई। मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इसकी जानकारी दी थी।

ये भी पढ़ेंः रणदीप हुड्डा बन गए पापा, अस्पताल से शेयर की बेहद प्यारी फोटो, दादू की गोद में दिखी हुड्डा फैमिली की नई मेहमान

Jodha Akbar: 11 सालों में इतनी बदल गईं TV की ‘माहम अंगा’, पति के साथ लेटेस्ट फोटो हुई वायरल, दिखा अलग अवतार

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *