हिंसक भैंस ने मचा दिया आतंक, एक बुजुर्ग की मौत, पुलिसकर्मी समेत 6 से 7 लोगों को घायल किया, देखें Video


nagpur buffalo attack- India TV Hindi
Image Source : REPORTER
भैंस ने मचाया आतंक।

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक रेबीज से ग्रसित भैंस ने आतंक मचाते हुए एक बुजुर्ग की जान ले ली और कई लोगों को घायल कर दिया। जानकारी के मुताबिक, जिले के महल में स्थित गांधी गेट परिसर में रेबीज से ग्रसित भैंस ने हिंसक होकर आतंक मचाना शुरू कर दिया। भैंस को कंट्रोल करने के लिए महानगरपालिका की टीम को मौके पर आना पड़ा लेकिन उन्हें भी उसे काबू में करने में काफी मशक्कत करनी पड़ गई।

6 से 7 लोग बुरी तरह से घायल

महानगरपालिका की टीम द्वारा भैंस को पकड़ने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक भैंस अचानक बेकाबू होकर सड़क पर दौड़ने लगी। जो भी उसके सामने आए वह उसे टक्कर मारती चली गई। सबसे पहले उसकी चपेट में लक्ष्मण राव कुंभारे आए, भैंस की जोरदार टक्कर के कारण वो सर के बल सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बेकाबू भैंस ने रास्ते से गुजर रहे दो बाइक सवारों को भी टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

सामने आया वीडियो

हिंसक भैंस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है। भैंस ने इतना आतंक मचाया कि मौके पर एक वृद्ध की मौत हो गई जबकि पुलिसकर्मी सहित 6 से 7 लोग जख्मी हो गए। भैंस को शांत करने के लिए कांजीहाउस वाले, महानगरपालिका की टीम भैंस के बच्चे को लेकर आई ताकि भैंस उसे देखकर आक्रामकता छोड़ दे। 2 घंटे की मशक्कत के बाद भैंस को पकड़ने में कामयाबी मिल पाई। हालांकि, तब तक भैंस ने 6 से 7 लोगों को बुरे तरीके से घायल कर दिया।

क्यों हिंसक हुई भैंस?

महानगरपालिका के टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद भैंस को पकड़ कर कब्जे में ले लिया। उसे फिलहाल गोरक्षण में रखा गया है। भैंस के आक्रामक होने को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। यह कहा जा रहा है कि भैंस का बच्चा तीन-चार दिनों से लापता हो गया था। इसलिए वह हिंसक हो गई थी और आतंक मचा रही थी। तो ऐसी भी चर्चा है कि भैंस को कुछ दिन पहले एक कुत्ते ने काटा था, जिससे भैंस रेबीज से ग्रसित थी। बता दें कि नागपुर शहर में घूमने वाले मवेशी लोगों के लिए खतरा बन चुके हैं। मवेशी मालिक उन्हें लावारिस छोड़ देते हैं। वह सड़कों पर घूमते रहते है और दुर्घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें- ट्रक ड्राइवर से मारपीट कर के जबरन गोबर खिलाया, देखें पुणे का हैरान करने वाला वीडियो

नशे में धुत युवक ने अचानक कर दिया हमला, क्लीनर की मौके पर मौत, सामने आया डरावना वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *