’10 लड़के लेकर आएंगे’, दिव्या अग्रवाल को मिल रही रेप की धमकी, ‘पूर्व भाई’ के फैंस पर लगाया आरोप, भड़के एक्टर


divya agarwal- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@DIVYAAGARWAL_OFFICIAL
दिव्या अग्रवाल

‘द 50’ के दौरान दिव्या अग्रवाल लगातार चर्चा में बनी रहीं। शो के दौरान ही उनकी को-कंटेस्टेंट भव्या सिंह ने दिव्या अग्रवाल की निजी जिंदगी पर कुछ ऐसे कमेंट किए और दावा किया कि अभिनेत्री लंबे समय से अपने पति अपूर्वा पडगांवकर से अलग रह रही हैं। दिव्या की टीम ने भव्या सिंह के इन दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया और अभिनेत्री की आलोचना की। अब दिव्या अग्रवाल एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में दिव्या ने प्रिंस नरूला के फैंस के ऊपर गंभीर आरोप लगाए। एक्ट्रेस ने दावा किया कि प्रिंस के फैंस लगातार उन्हें रेप की धमकियां दे रहे हैं। ये सब प्रिंस नरूला के साथ द 50 के दौरान हुई बहस के बाद शुरू हुआ। अब प्रिंस नरूला ने भी दिव्या अग्रवाल के दावों पर प्रतिक्रिया दी है।

दिव्या अग्रवाल के आरोप

दिव्या अग्रवाल ने 10 मार्च को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने ‘पूर्व-भाई’ प्रिंस नरूला के फैंस को निशाने पर लिया। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘हाल ही में मुझे अपने पूर्व भाई (प्रिंस नरूला) के प्रशंसकों से बहुत नफरत मिल रही है। मुझे “बलात्कार की धमकियां” मिल रही हैं। हेट की प्रॉब्लम नहीं है, लेकिन रेप की धमकी। हमको पता है तू कहां रहती है… 10 लड़के लेकर आएंगे… रेप करेंगे, वीडियो बनाएंगे। तुम यही सब डिजर्व करती हो।’ इसी के साथ दिव्या ने प्रिंस नरूला का नाम लिए बिना उन पर शो के एपिसोड पर प्रतिक्रिया देकर ऑनलाइन हेट फैलाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने एक्टर का नाम लिए बिना कहा कि वह एपिसोड देखते हैं और फिर उन पर कमेंट करते हुए कहते हैं- ‘आज का एपिसोड बहुत मजेदार था।’ दिव्या ने प्रिंस को सेल्फ सेंटर्ड बताया और दावा किया कि वह अपने फैंस को उनके खिलाफ भड़का रहे हैं।

दिव्या पर भड़के प्रिंस नरूला

प्रिंस नरूला भी दिव्या को जवाब देने से पीछे नहीं रहे। उन्होंने The 50 के एक एपिसोड की क्लिप शेयर की। वीडियो में दिव्या, उन्हें टोकते हुए पैलेस के अंदर प्रतियोगियों पर हावी न होने के लिए कहती हुई नजर आ रही हैं। इसी बात का हवाला देते हुए प्रिंस ने स्पष्ट करने की कोशिश की कि उन्होंने खेल के दौरान किसी को भी अपने निर्देशों का पालन करने के लिए मजबूर नहीं किया। क्लिप में सपना चौधरी को भी पूरी परिस्थिति के बारे में बात करते देखा जा सकता है। सपना के अनुसार, एक बार प्रिंस ने उन्हें एक कंटेस्टेंट के खिलाफ वोट देने का सुझाव दिया था, लेकिन जब उन्होंने इनकार कर दिया तो प्रिंस ने उन पर दवाब नहीं डाला। सपना की बात को  प्रिंस ने सबूत के तौर पर पेश किया और कहा कि उन्होंने कभी भी अन्य प्रतिभागियों के फैसलों को नियंत्रित नहीं किया।

प्रिंस ने शेयर किया वीडियो

एक अन्य वीडियो शेयर करते हुए प्रिंस ने लिखा- ‘जो लोग ये बोल रहे हैं ना कि आपके पास इतना टाइम है एपिसोड देखने का तो बहन आप शो तो नहीं देख रहे थे। तो पांच एपिसोड आए थे, तब तक आप बिना देखे कैसे गेस कर लिया? क्योंकि, आप तो शो नहीं देखते, आप एक सेलिब्रिटी हैं और हमने जिन जिन को प्रॉमिस किया है वो सब नहीं हैं। बस फर्क बस इतना है कि आप लोगो के लिए शो रिश्तों से बढ़कर था, कोई बात नहीं और हां मैंने डोमिनेट किया है पर शो को, आपको नहीं। गॉड ब्लेस यू।’

प्रिंस नरूला को मिला सपोर्ट

प्रिंस नरूला का ये जवाब तुरंत वायरल हो गया और कई  प्रशंसक और रियलिटी टीवी के अन्य कलाकारों की ओर से रिएक्शन आने शुरू हो गए। रोडिज X4 की फाइनलिस्ट नवी अरोरा भी प्रिंस का समर्थन करने वालों में दिखाई दीं, जिन्होंने पब्लिकली उनका समर्थन किया और दिव्या के दावों को लेकर उनकी आलोचना की। नवी ने कहा कि दिव्या लगातार अपना बचाव करते-करते थक गई हैं और इसी के साथ दावा किया कि वह निगेटिव होती जा रही हैं।

ये भी पढ़ेंः यश की Toxic से घबराया बॉलीवुड? मुकाबले से पीछे हटे वरुण धवन, नहीं चाहते ‘बेवजह मुकाबला’

रणदीप हुड्डा बन गए पापा, अस्पताल से शेयर की बेहद प्यारी फोटो, दादू की गोद में दिखी हुड्डा फैमिली की नई मेहमान





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *