ICC ने उठाया बड़ा कदम, चार्टर्ड प्लेन हुई कैंसिल, प्लेयर्स के लिए बुक की अलग-अलग फ्लाइट्स


Jay Shah- India TV Hindi
Image Source : PTI
जय शाह

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी वॉर की वजह से पूरी दुनिया में उथल पुथल मची हुई है। इस वॉर की वजह से डेली काफी फ्लाइट रद्द हो रही है। जिस वजह से फ्लाइट से ट्रैवेल करने वाली लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी वजह से टी20 वर्ल्ड कप में खेलने वाले वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के प्लेयर्स अभी तक अपने घर वापस नहीं लौट पाए हैं। दोनों टीमों के ख‍िलाड़‍ियों को घर भेजने के लिए चार्टर फ्लाइट का इंतजाम किया गया था, लेकिन वो आखिरी समय पर कैंसिल हो गई। इसके बाद आईसीसी ने अब एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अब टीमों के लिए अलग-अलग कमर्शियल फ्लाइट्स का इंतजाम किया है।

ICC ने प्लेयर्स के लिए अलग-अलग कमर्शियल प्लेन में की है बुकिंग

इस पूरे मामले को लेकर आईसीसी के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से बताया कि वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के सभी खिलाड़ियों की अलग-अलग कमर्शियल विमान कंपनियों की उड़ान में बुकिंग की गई है। सभी की बुकिंग एक ही उड़ान में नहीं हो सकती लेकिन आईसीसी ने व्यक्तिगत बुकिंग का ध्यान रखा है। आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने खुद बात की है और खिलाड़ियों को सुरक्षित अपने देश भेजने का भरोसा जताया है।

डेरेन सैमी वेस्टइंडीज के लिए हुए रवाना

सूत्र ने आगे कहा कि यह बताना जरूरी है कि वेस्टइंडीज के हेड कोच डेरेन सैमी सोमवार रात को स्वदेश के लिए रवाना हो चुके हैं। कोलकाता में अपने आखिरी मैच खेलने वाली दो टीमें (साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज) ईरान पर अमेरिकी और इजरायली हमलों के बाद वेस्टर्न एशिया के कुछ हिस्सों में इंटरनेशनल एयर स्पेस पर लगी पाबंदियों की वजह से उड़ान नहीं भर पाई हैं। इन हमलों की वजह से कई विमान कंपनियां उस रास्ते से जाने से परहेज कर रही हैं। आईसीसी की पार्टनर एयरलाइन एमिरेट्स है और दुबई में एयर स्पेस बंद होने की वजह से वे अपनी उड़ानों का संचालन नहीं कर पा रहे हैं।

क्यों रद्द हुआ चार्टर्ड प्लेन?

इससे पहले साझा की गई एक जानकारी के अनुसार दोनों टीम को मंगलवार दोपहर को कोलकाता से एक चार्टर्ड प्लेन के जरिए जोहान्सबर्ग के लिए रवाना होना था। वहां से वेस्टइंडीज की टीम को एंटीगा जाना था। हालांकि बंगाल क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने बताया कि आखिरी समय में कुछ दिक्कतों की वजह से उड़ान को तय समय से कुछ घंटे पहले रद्द कर दिया गया। उन्होंने बताया कि लॉजिस्टिक से जुड़ी दिक्कतों की वजह से शायद चार्टर्ड प्लेन को रद्द किया गया है।

यह भी पढ़ें

IPL 2026: अपनी नई टीम के साथ जुड़े रवींद्र जडेजा, फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रिंकू सिंह ने पिता के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट, कहा- आपको बहुत ज्‍यादा मिस करूंगा

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *