PAK vs BAN: बांग्लादेश और पाकिस्तान भिड़ने के लिए तैयार, जानिए कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE


PAK vs BAN- India TV Hindi
Image Source : AFP
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान

PAK vs BAN Live Streaming: T20 वर्ल्ड कप 2026 के समापन के बाद अब एशिया की 2 टीमें आमने-सामने होने जा रही हैं। बांग्लादेश और पाकिस्तान बीच तीन मैचों की ODI सीरीज का 11 मार्च से आगाज होने जा रहा है। दोनों टीमें T20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब ODI फॉर्मेट में वापसी करने और नई शुरुआत करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। हाल ही में ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में दोनों टीमों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। बांग्लादेश सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से हट गया था और उसकी जगह स्कॉटलैंड ने हिस्सा लिया था। वहीं, पाकिस्तान सुपर-8 स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाया था। ऐसे में अब दोनों टीमें ODI क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी लय वापस पाना चाहेंगी।

3 मैचों की सीरीज का पहला ODI मुकाबला ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:15 बजे शुरू होगा, जबकि भारत में इसे 1:45 बजे (IST) से देखा जा सकेगा। बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच तीनों ODI मुकाबले एक ही वेन्यू पर खेले जाएंगे।

भारत में कहां देखें PAK vs BAN लाइव मैच

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश ODI मैचों का भारत में TV पर प्रसारण नहीं होगा। हालांकि, भारतीय फैंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

टीम से कई बड़े नाम गायब

ODI सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम में ऑलराउंडर अफिफ हुसैन की वापसी हुई है, जिन्होंने आखिरी बार दिसंबर 2024 में ODI खेला था। हालांकि, नूरुल हसन, जकर अली अनिक और शमीम हुसैन को इस सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है।

शाहीन अफरीदी करेंगे कप्तानी

पाकिस्तान की कमान इस सीरीज में तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी संभालेंगे। टीम में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है, जिनमें साहिबजादा फरहान, अब्दुल समद, माज सदाकत, मुहम्मद गाजी गोरी, साद मसूद और शमील हुसैन शामिल हैं। वहीं टीम से बड़े नाम जैसे बाबर आजम, फखर जमान और सैम अयूब गायब है।

PAK vs BAN ODI सीरीज का शेड्यूल

  • पहला ODI: 11 मार्च, ढाका
  • दूसरा ODI: 13 मार्च, ढाका
  • तीसरा ODI: 15 मार्च, ढाका

यह भी पढ़ें 

वेस्टइंडीज दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियन टीम का ऐलान, कप्तान की स्क्वाड में हुई वापसी

कीवी टीम का ऐलान, स्टार खिलाड़ियों की स्क्वॉड में वापसी, 15 मार्च से खेली जाएगी सीरीज

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *