बात से मुकरे आमिर खान! पहले ‘सितारे जमीन पर’ की OTT रिलीज से किया इनकार, अब डिजिटल स्ट्रीमिंग का हुआ ऐलान, चौंके फैन


aamir khan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@AAMIRKHANPRODUCTIONS
आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ की ओटीटी रिलीज का हुआ ऐलान।

आमिर खान ने अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर ऐलान किया था कि ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज नहीं होगी। उन्होंने दर्शकों से इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने की अपील करते हुए दावा किया था कि वे अपनी ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज नहीं करेंगे। लेकिन, अब सिनेमाघरों में रिलीज के 8 महीने बाद आमिर खान की ये कॉमेडी-ड्रामा ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस द्वारा एक पोस्ट शेयर करते हुए ‘सितारे जमीन पर’ की ओटीटी रिलीज का ऐलान किया गया है, जिसने सुपरस्टार के फैंस को चौंका दिया है। जी हां, आमिर खान की ये फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए पूरी तरह तैयार है। तो चलिए जानते हैं कि आप ये फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे।

ओटीटी पर रिलीज होगी आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’

आमिर खान प्रोडक्शन्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘सितारे जमीन पर’ की ओटीटी रिलीज का ऐलान किया गया। प्रोडक्शन हाउस की ओर से शेयर किए गए पोस्ट में लिखा है- ‘1 टिंगू बास्केटबॉल कोच, 10 तूफानी सितारे और उनकी जर्नी।’ हालांकि, इस पोस्ट के साथ फिलहाल फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है, लेकिन आमिर खान के फैंस उनके इस फैसले से थोड़ा हैरान जरूर हैं। दरअसल, फिल्म की रिलीज के साथ ही आमिर ने पूरे जोर के साथ ये बात कही थी कि उनकी ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज नहीं होगी, लेकिन अब उन्होंने फिल्म की ओटीटी रिलीज का ऐलान कर दिया है।

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ‘सितारे जमीन पर’

आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा स्टारर ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘सोनी लिव’ पर रिलीज होगी। हालांकि, फिल्म किस तारीख को ओटीटी पर रिलीज हो रही है, इसकी जानकारी साझा नहीं की गई है। कई यूजर्स ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए फिल्म की ओटीटी रिलीज की डेट पूछी, जिसमें से एक को जवाब देते हुए सोनी लिव की ओर से लिखा गया- ‘आपकी रुचि के लिए धन्यवाद। नवीनतम अपडेट के लिए कृपया हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमसे जुड़े रहें।’

‘सितारे जमीन पर’ का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल?

आमिर खान की ये फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसकी कहानी एक घमंडी और गुस्सैल बास्केटबॉल कोच और 10 स्पेशल स्टूडेंट्स के इर्द-गिर्द घूमती है। अदालत के आदेश के बाद इस बास्केटबॉल कोच को डाउन सिंड्रोम से जूझ रहे बच्चों की टीम को बास्केटबॉल सिखाना पड़ता है, जिसका बाद वह धीरे-धीरे इन बच्चों से भावनात्मक जुड़ाव महसूस करने लगता है और इन्हें लेकर उसका नजरिया बदल जाता है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने वर्ल्डवाइड 266 करोड़ का कलेक्शन किया था।

ये भी पढ़ेंः करूर भगदड़ मामले में थलापति विजय से होगी पूछताछ, CBI ने जारी किया समन, दिल्ली में होंगे सवाल-जवाब

आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड ने फ्रीज कराए एग्ज, बयां की फीलिंग, बोलीं- ‘2 हफ्ते तक झेला दर्द और तकलीफें’

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *