ईरान से जंग में अब तक कितने अमेरिकी सैनिक मारे गए और घायल हुए? सामने आ गया आंकड़ा


iran war us soldiers died- India TV Hindi
Image Source : X (@CENTCOM)
अमेरिका और ईरान के बीच जंग जारी। (फाइल फोटो)

मिडिल ईस्ट में जंग को शुरू हुए 12 दिन हो चुके हैं लेकिन ईरान के ऊपर अमेरिका और इजरायल के ताबड़तोड़ हमले लगातार जारी हैं। इजरायल की सेना ने ईरान की राजधानी तेहरान को निशाना बनाकर बड़ा अटैक किया है। तो वहीं, अमेरिकी सेना ने समुद्र में ईरान की कई नाव और पनडुब्बियों को तबाह कर दिया है। अमेरिका ने ईरान की मिलिट्री के तबाह होने और सरेंडर करने तक जंग जारी रखने का एलान किया है। इस बीच ये जानकारी भी सामने आ गई है कि ईरान के हमलों में कितने अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई है और कितने घायल हुए हैं।

CENTCOM ने जानकारी दी है कि ईरान से जंग में अब तक 8 सैनिकों की मौत हो चुकी है। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने जानकारी दी है कि ईरान के साथ जारी जंग में अब तक अमेरिका के करीब  140 सैनिक घायल हो चुके हैं। प्रवक्ता ने बताया है कि इनमें से ज्यादातर सैनिकों को मामूली चोटें आई थीं। 108 घायल सैनिक ड्यूटी पर वापस भी जा चुके हैं। हालांकि, 8 सैनिक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। कुवैत और सऊदी अरब में सात सैनिकों की जान भी चली गई है। 

ईरान ने भी इजरायल पर जवाबी हमले का वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में मिसाइल को लॉन्च करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में एक के बाद एक कई मिसाइल को लॉन्च करते हुए देखा जा सकता है। कुछ मिसाइल के लॉन्च के बाद धमाके भी हो रहे हैं। ईरान ने इन मिसाइल को कहां टारगेट किया है। ये अभी साफ नहीं है।

इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरुत में हिजबुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाकर हमला किया है। इजरायल ने दावा किया है कि उसने हिजबुल्ला की फाइनेंशियल विंग अल-करद-अल-हसन को निशाना बनाया है। ये ठिकाना बेरूत के दक्षिण में स्थित है। इजरायल ने कहा कि एयरस्ट्राइक के साथ साथ ग्राउंड फोर्सेस भी हिजबुल्ला के ठिकानों पर हमला कर रही हैं….वहीं हिजबुल्ला की तरफ से भी दावा किया गया है कि उसने नॉर्दन इज़रायल में सैनिकों को निशाना बनाकर रॉकेट दागे हैं।

 

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *