
Breaking News
वाशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने केंटकी प्राइमरी चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने ट्रुथ सोशल मीडिया पर लिखा, “मैं भविष्यवाणी करता हूं कि “प्रतिनिधि” थॉमस मैसी संयुक्त राज्य कांग्रेस के लंबे और प्रसिद्ध इतिहास में सबसे खराब रिपब्लिकन कांग्रेसमैन के रूप में जाना जाएगा, यहां तक कि क्रेजी लिज चेनी, क्राइइंग एडम किंजिंगर, और मार्जोरी “ट्रेटर” ब्राउन से भी बदतर होगा।
ट्रंप ने आगे लिखा कि याद रखें, तनाव में ग्रीन ब्राउन में बदल जाता है!। वे सभी अनुपयुक्त और हारने वाले हैं, लेकिन मैसी केंटकी प्राइमरी में एक महान अमेरिकी देशभक्त के खिलाफ चुनाव लड़ रहा है, उम्मीद है कि बड़ी हार का सामना करेगा। मैं केंटकी से प्यार करता हूं!!!”
