
थाई कार्गो शिप पर हमला
बैंकॉक पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में गुजरात की ओर जा रहे थाई ध्वज वाले एक मालवाहक जहाज पर अज्ञात मिसाइल से हमला हुआ, जिससे जहाज में आग लग गई और बचाव अभियान शुरू किया गया। इस दौरान 20 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि तीन जहाज पर ही फंसे रह गए। समुद्री सुरक्षा सूत्रों और जहाज ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, मयूरी नारी नामक इस जहाज को ओमान के उत्तरी तट से लगभग 11 समुद्री मील दूर निशाना बनाया गया था। थाईलैंड सरकार ने पुष्टि की है कि घटना के बाद 20 चालक दल के सदस्यों को बचा लिया गया, जबकि तीन चालक दल के सदस्य अभी भी जहाज पर मौजूद हैं।
