सूरत की केमिकल फैक्ट्री में भयंकर आग, कई मीटर तक उठ रही लपटें और धुएं का गुबार; VIDEO


केमिकल फैक्ट्री में...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग से फैला काला धुआं।

गुजरात के सूरत में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने फैक्ट्री को पूरी तरह चपेट में ले लिया। आग से लाखों का माल जलकर खाक हो गया। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग को बुझाने की कोशिश जारी है।

फायर ब्रिगेड ने जारी किया ‘मेजर कॉल’

यह आग सूरत के सचिन इलाके में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री के गोदाम में लगी है। आग इतनी विकराल है कि दमकल विभाग ने इसे ‘मेजर कॉल’ घोषित कर दिया है। सूरत का सचिन इलाका आज धुएं के गुबार से भर गया। अचानक भड़क उठी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें और काला धुआं कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

​घटना की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड ने ‘मेजर कॉल’ जारी किया है। मौके पर 20 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां पहुंच चुकी हैं। स्थानीय दमकल कर्मियों के साथ-साथ आसपास के स्टेशनों से भी अतिरिक्त टीमों को बुलाया गया है।

देखें वीडियो-

करोड़ों का सामान जलकर खाक

दमकल विभाग के जवान युद्ध स्तर पर आग बुझाने की कोशिश में जुटे हैं ताकि इसे आसपास की इमारतों में फैलने से रोका जा सके। राहत की बात यह है कि इस भीषण हादसे में अब तक किसी के हताहत होने या जानी नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि, गोदाम में रखा करोड़ों का सामान जलकर खाक होने की आशंका है।

अहमदाबाद के साइंस सिटी रोड पर भीषण आग, 10 से ज्यादा कारें जलकर खाक

वहीं, आज गुजरात के अहमदाबाद स्थित साइंस सिटी रोड पर भी एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक नामी ऑटोमोबाइल कंपनी के शोरूम की पार्किंग में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पार्किंग में खड़ी 10 से ज्यादा कारें जलकर राख हो गईं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *