BAN vs PAK 1st ODI Live Score Update: बांग्लादेश ने जीता टॉस, पाकिस्तान करेगी पहले बल्लेबाजी; यहां देखें लाइव स्कोर


BAN vs PAK 1st ODI- India TV Hindi
Image Source : BCB/X
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान, पहला वनडे मैच।

BAN vs PAK 1st ODI Live Score Update: पाकिस्तान की टीम शाहीन अफरीदी की कप्तानी में बांग्लादेश के दौरे पर पहुंची है, जहां पर वह मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश टीम के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। दोनों टीमों के लिए साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए ये सीरीज काफी अहम रहने वाली हैं। पाकिस्तानी टीम ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग 11 में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है, जिसमें बाबर आजम को नहीं शामिल किया गया है।

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच पहले वनडे मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

बांग्लादेश – तनजीद हसन तमीम, सैफ हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तौहीद ह्रदय, अफीफ हुसैन, तस्कीन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा।

पाकिस्तान – साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, शमील हुसैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, हुसैन तलत, अब्दुल समद, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी (कप्तान), मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद।

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *