गौरव कपूर ने शादी के बाद शेयर की रोमांटिक फोटो, पत्नी कृतिका कामरा पर प्यार लुटाते आए नजर


Gaurav Kapur kritika kamra- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@GAURAVKAPS
गौरव कपूर-कृतिका कामरा

मशहूर टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौरव कपूर 11 मार्च, 2026 को शादी के बंधन में बंध गए। अब शादी के ठीक एक दिन बाद गौरव और कृतिका ने इंस्टाग्राम पर मिस्टर और मिसेज के तौर पर अपनी पहली ऑफिशियल तस्वीरें शेयर कीं। कृतिका से शादी के बाद गौरव ने अपना पहला रोमांटिक पोस्ट शेयर किया और फैंस को अपनी शादी की खुशखबरी दी। जैसा कि कपल की ऑफिशियल शादी की तस्वीरों में देखा जा सकता है, वे एक-दूसरे का हाथ पकड़े और रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स और सेलेब्स जमकर तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं।

गौरव कपूर ने कृतिका कामरा संग दिए रोमांटिक पोज

गौरव कपूर ने कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कृतिका के साथ अपनी शादी के दिन की अनदेखी और खास तस्वीरें शेयर कीं। यह पहली बार था, जब गौरव और कृतिका ने अपनी शादी के बाद में एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया। जैसा कि पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि गौरव ने कृतिका का हाथ पकड़ा हुआ था और अपना माथा उनके माथे से सटाया हुआ था। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए, कैप्शन मे लिखा, ‘कल इसी समय, हमने 11.03.2026 को हमेशा के लिए हाँ कह दिया।’

गौरव कपूर-कृतिका कामरा के खूबसूरत पल

दूसरी तस्वीर में कृतिका और गौरव प्यार में खोए हुए दिखे। अगली तस्वीर में दोनों हंसी-मजाक करते नजर आए और बाकी तस्वीरें रैंडम क्लोज-अप शॉट्स थीं। एक तस्वीर ऐसी भी थी, जिसमें गौरव और कृतिका अपने दोस्तों से घिरे हुए थे। शादी के बाद कपल की पहली पोस्ट देखकर सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक ने लिखा, ‘वाह, मेरे दो पसंदीदा स्टार्स एक हो गए, बधाई हो। हमेशा के लिए! आप दोनों एक-दूसरे को बहुत प्यार और खुशी दें और आप दोनों सभी फोटो में बहुत खूबसूरत लग रहे हैं।’

कृतिका और गौरव ने कहां की शादी?

गौरव कपूर और कृतिका कामरा ने अपने बांद्रा वाले घर पर शादी की। अपनी शादी में कृतिका कामरा ने लाल रंग की चंदेरी साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने खुद बुना था और अपनी मां को तोहफे में दिया था। यह उनके अपने ब्रांड सिनेबार की है। दूसरी तरफ, गौरव कपूर ने हाथीदांत और सुनहरे रंग के पारंपरिक कपड़े पहनकर अपने लुक को पूरा किया था। डिजाइनर राघवेंद्र राठौर ने इसे डिजाइन किया था।

ये भी पढ़ें-

CID छोड़ने को किया मजबूर, 7 साल डिप्रेशन से जूझती रही एक्ट्रेस, सेट पर काले जादू का हुईं शिकार

सूरज बड़जात्या की बेटी ईशा के रिसेप्शन में लगा सितारों का जमावड़ा, बधाई देने पहुंचे आमिर-सलमान खान





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *