Image Source : pti
टी20 विश्व कप 2026 का समापन हो चुका है। भारतीय टीम ने कमाल का खेल दिखाते हुए एक बार फिर से खिताब पर कब्जा किया। इस बीच कई रिकॉर्ड भी बने। लेकिन कुछ रिकॉर्ड देखने और समझने से आप चूक गए होंगे। ऐसे में आज हम आपको उस लिस्ट के बारे में बता रहे हैं, जब किसी बल्लेबाज ने इस टूर्नामेंट की एक पारी में चौके और छक्के लगाकर सबसे ज्यादा रन बनाने का काम किया है।
Image Source : getty
टी20 विश्व कप का आज साल 2007 में हुआ था। उस साल वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस ने एक कीर्तिमान बनाया था, जो अब तक टूटा नहीं है। इस बार उसकी बराबरी जरूर हुई है। क्रिस ने उस साल विश्व कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केवल चौके और छक्कों से ही 88 रन बना दिए थे। उन्होंने पारी में सात चौके और 10 छक्के ठोके थे। यानी कुल मिलाकर 88 रन आए।
Image Source : pti
इस साल यानी टी20 विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन ऐलन ने क्रिस गेल की बराबरी की है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अपनी पारी के दौरान 10 चौके और 8 छक्के लगाए। इस तरह से उन्होंने चौके और छक्कों से ही 88 रन बनाने में कामयाबी हासिल की थी। एक चौका या छक्का अगर वे और लगा देते तो क्रिस गेल का रिकॉर्ड टूट जाता।
Image Source : afp
टी20 विश्व कप 2012 में न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम ने बांग्लादेश के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए एक पारी में 11 चौके और 7 छक्के लगाए थे। इस तरह से मैकुलम ने 86 रन तो केवल चौके और छक्कों से ही बनाने का काम किया था।
Image Source : getty
इस लिस्ट में क्रिस गेल का नाम एक और दफा फिर से आता है। साल 2016 के टी20 विश्व कप में क्रिस गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए एक पारी के दौरान 5 चौके और 11 छक्के ठोकने का काम किया था। यानी कुल मिलाकर उन्होंने 86 रन केवल चौके और छक्कों से ही बना दिए थे।
Image Source : ap
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज रहे ऐलक हेल्स ने साल 2014 के टी20 विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए मैच की एक पारी में 11 चौके और 6 छक्के लगाए थे। उनके बल्ले से केवल चौके और छक्कों से ही 80 रन आ गए थे। इस मैच में हेल्स ने शानदार शतक ठोका था।
Image Source : pti
कनाडा के बल्लेबाज युवराज समरा ने इस साल हेल्स की बराबरी थी। ये बात शायद आपको पता नहीं होगी। युवराज ने इस साल खेले गए टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच की एक पारी में 11 चौके और 6 छक्के लगाए थे। उन्होंने कुल मिलाकर 80 रन चौके और छक्कों से बनाए। युवराज ने मैच में 110 रन बनाने में कामयाबी हासिल की थी।
