बजट सत्र के बीच मुंबई विधान भवन को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप


मुंबई में विधान भवन को बम से उड़ाने की धमकी - India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
मुंबई में विधान भवन को बम से उड़ाने की धमकी

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है। दक्षिण मुंबई स्थित विधान भवन को एक ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। यह धमकी ऐसे समय में आई, जब वहां राज्य सरकार का बजट सत्र चल रहा है।

धमकी भरा ईमेल मिलने के तुरंत बाद मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां एक्शन मोड में आ गईं। मौके पर बॉम स्क्वाड, डॉग स्क्वाड और मुंबई पुलिस की टीम पहुंच चुकी है। विधान भवन के मुख्य द्वारों को बंद कर दिया गया है। मीडिया कर्मियों और आम जनता को परिसर के बाहर ही रोक दिया गया है।

परिसर सुरक्षित घोषित 

हालांकि, राहत की खबर है कि गहन जांच के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने विधान भवन परिसर को पूरी तरह सुरक्षित घोषित कर दिया है। प्राथमिक जांच में इसे एक ‘हॉक्स कॉल’ (अफवाह) माना जा रहा है। गुरुवार सुबह जब विधान भवन में राज्य सरकार का बजट सत्र शुरू होने वाला था, तभी विधान भवन की आधिकारिक मेल आईडी पर एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ। इसमें इमारत को बम से उड़ाने की बात कही गई थी।

ई-मेल मिलते ही मुंबई पुलिस, बॉम्ब डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड (BDDS) और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंच गए। घंटों चली सघन तलाशी के दौरान परिसर के चप्पे-चप्पे की जांच की गई, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने इमारत को सुरक्षित घोषित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, अब सुबह 11 बजे से सदन का कामकाज दोबारा शुरू हो सकता है और सभी को भीतर जाने की अनुमति दी जा रही है। पुलिस अब उस संदिग्ध शख्स की तलाश में जुट गई है, जिसने यह शरारतपूर्ण ई-मेल भेजा था। साइबर सेल ई-मेल के आईपी एड्रेस को ट्रैक कर रही है।

ये भी पढ़ें-

“20 साल से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था”, पुलिस पूछताछ में हमलावर ने किया खुलासा, कहा- मौका मिला, लेकिन…

UPSC रिजल्ट में फिर नाम का फेर… AIR-301 के बाद अब 113वीं रैंक पर दो ‘शिखा’ ने किया दावा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *