ऐश्वर्या राय और अभिषेक संग ग्लैमरस अंदाज में दिखीं आराध्या, मम्मी-पापा की लाडली ने महफिल में लगाए चार चांद


aishwarya rai abhishek bachchan aaradhya- India TV Hindi
Image Source : SHALINI.PASSI/INSTAGRAM
शादी फंक्शन में शामिल हुए अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या.

बिजनेसवुमन और सोशलाइट शालिनी पासी ने एक हाई-प्रोफाइल शादी समारोह की कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। यह भव्य आयोजन मशहूर ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा के बेटे मोहक के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इस शाम की सबसे खास बात बॉलीवुड के सबसे चर्चित जोड़ों में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की एक साथ मौजूदगी रही। उनके साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी नजर आईं, जिससे पिछले काफी समय से चल रही उनके अलगाव की खबरों पर एक बार फिर विराम लग गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फोटो डंप

शालिनी पासी ने इंस्टाग्राम पर इस शानदार शाम की यादें ताजा करते हुए कई तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में मनोरंजन और फैशन जगत की कई दिग्गज हस्तियां एक ही छत के नीचे नजर आ रही हैं। शालिनी ने अपनी पोस्ट को बेहद साधारण लेकिन प्रभावी कैप्शन ‘मुंबई’ के साथ साझा किया। तस्वीरों में वह मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवात्रामणि, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के साथ मुस्कुराती हुई देखी जा सकती हैं। इन कैंडिड तस्वीरों ने प्रशंसकों का ध्यान तुरंत अपनी ओर खींच लिया, क्योंकि लंबे समय बाद पूरा परिवार एक साथ किसी निजी समारोह का आनंद लेता दिख रहा था। इतना ही नहीं ऐश्वर्या की तरह ही बेटी आराध्या के लुक ने सभी का ध्यान खींचा, वो काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। उन्होंने इस शादी समारोह के लिए सिल्वर स्टाइलिश बॉडीकॉन ड्रेस कैरी की थी, जिससे लोगों की निगाहें नहीं हट रही हैं।

यहां देखें तस्वीरें

तस्वीरों में कैद खास पल

साझा की गई तस्वीरों में मनीष मल्होत्रा और ओरी के साथ ऐश्वर्या और आराध्या के खुशनुमा पलों ने सबका दिल जीत लिया। एक तस्वीर में जहां ओरी अपने सिग्नेचर अंदाज में पोज दे रहे हैं, वहीं ऐश्वर्या और आराध्या कैमरे की ओर देखकर बेहद सहज और खुश नजर आ रही हैं। बच्चन परिवार को इस तरह एक सामाजिक समारोह में बेफिक्र अंदाज में देखना प्रशंसकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं था। सोशल मीडिया पर यूजर्स इन तस्वीरों को साझा कर रहे हैं और परिवार की एकजुटता की सराहना कर रहे हैं। विशेष रूप से आराध्या का आत्मविश्वास और ऐश्वर्या का ग्रेस हमेशा की तरह चर्चा का विषय बना रहा।

अफवाहों के बीच बढ़ती सार्वजनिक उपस्थिति

बीते कुछ वक्त से अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच अनबन की खबरें लगातार मीडिया की सुर्खियों में रही थीं। इन अफवाहों को तब बल मिला था जब जुलाई 2024 के आसपास दोनों को कुछ आयोजनों में अलग-अलग पहुंचते देखा गया था। साथ ही अभिषेक द्वारा ‘ग्रे डिवोर्स’ (उम्रदराज जोड़ों का तलाक) से संबंधित एक सोशल मीडिया पोस्ट को लाइक किए जाने के बाद अटकलों का बाजार और गर्म हो गया था। हालांकि पिछले कुछ महीनों में यह समीकरण बदलता नजर आ रहा है। कोमल नाहटा के बेटे की शादी से पहले पिछले हफ्ते ही यह जोड़ा सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया के शादी समारोह में भी एक साथ शिरकत करता नजर आया था। इससे पहले दोनों वेकेशन पर जाते और वहां से एक साथ लौटते हुए भी स्पॉट किए गए थे।

अफवाहों पर लगाम

भले ही आधिकारिक तौर पर इस जोड़े ने कभी अपनी निजी जिंदगी पर बयान नहीं दिया, लेकिन उनकी साथ में बढ़ती उपस्थिति एक मूक संदेश दे रही है। ऐश्वर्या ने इससे पहले कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान भी अपनी मांग में सिंदूर सजाकर इन अफवाहों को अप्रत्यक्ष रूप से खारिज किया था। वर्तमान में जहां अभिषेक अपनी आगामी फिल्मों में व्यस्त हैं, वहीं ऐश्वर्या को आखिरी बार मणिरत्नम की ऐतिहासिक फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन II’ में देखा गया था, जिसमें उनके अभिनय की काफी सराहना हुई थी।

ये भी पढ़ें: अक्षय खन्ना का फिर चलेगा जादू, सीक्वल से पहले थिएटर में दोबारा लौट रही रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’

सेकेंड्स में कराची से मलाड पहुंच गए रणवीर सिंह, पाकिस्तानी मॉल में दिखे गणपति बप्पा, ‘धुरंधर’ में पकड़ी गई बड़ी गलती

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *