फर्जी E-Mail ID के जरिए बन गए सरकारी शिक्षक, स्पेलिंग मिस्टेक ने खोली पोल, अब जेल के अंदर गए 20 आरोपी


Fake Certificate- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
प्रतीकात्मक तस्वीर

राजस्थान में स्पोर्ट्स कोटे से शिक्षक की नौकरी हासिल करने वाले 19 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनकी मदद करने वाले एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान पुलिस स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने तृतीय श्रेणी शिक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2022 में उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटे के तहत फर्जी ताइक्वांडो प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी हासिल करने की साजिश का बड़ा खुलासा किया है। 

इस मामले में एसओजी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 अभ्यर्थियों सहित कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक विशाल बंसल ने बताया कि 12 मार्च 2026 को राजस्थान के 14 जिलों और हरियाणा के एक स्थान पर एक साथ सामूहिक रेड की गई। इस कार्रवाई में फर्जीवाड़े में शामिल 19 अभ्यर्थियों और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

गलत स्पेलिंग से हुआ खुलासा

आरोपियों ने ताइक्वांडो फेडेरेशन के मेल से भेजे गए सर्टिफिकेट का स्क्रीनशॉट लगाया था। इसी आधार पर यह माना गया कि उन्होंने इस खेल में उपलब्धि हासिल की है, जिसके आधार पर उन्हें सीधी भर्ती मिल गई। हालांकि, इस मेल में सेकेट्री शब्द की स्पेलिंग गलत लिखी हुई थी। यहीं से अधिकारियों को शक हुआ। उन्होंने जांच शुरू की तो पता चला कि मेल फर्जी था और आरोपियों ने कभी ताइक्वांडो नहीं खेला था। इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

दुबई से भेजा मेल

ताइक्वांडो फेडेरेशन के नाम से 39 मेल भेजे गए थे, जिनमें अलग-अलग लोगों का सत्यापन किया गया था। जांच में सामने आया कि ये मेल दुबई में बैठकर विमलेंदु कुमार झा नाम के व्यक्ति ने भेजे थे। इस आरोपी का ताइक्वांडो फेडेरेशन से कोई संबंध नहीं है। वह पहले भी फर्जीवाड़े के आरोप में जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें-

राजस्थान में बरसेंगे मेघा, सतर्क हो जाए इन जिलों के लोग, 14-15 मार्च को आंधी-बारिश का अलर्ट

सिरोही में बड़ा हादसा: 2 ट्रकों में भिड़ंत के बाद लगी आग में एक ड्राइवर जिंदा जला, दूसरा केबिन में फंसा; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *