बादशाह की बढ़ी मुश्किलें! महिला आयोग ने पुलिस से की गिरफ्तारी की मांग, रैपर के शो पर भी लगी रोक


Badshah- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@BADBOYSHAH
बादशाह

बादशाह के गाने ‘टटीरी’ को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार करने की मांग उठ रही है। हरियाणा महिला आयोग ने इस मामले में सख्त रुख अपना लिया है। आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने पानीपत पुलिस और पंचकूला पुलिस को मशहूर रैपर बादशाह की गिरफ्तारी के आदेश देने की बात कही है। उन्होंने अपने बयान में कहा, ‘भारत में कहीं भी बादशाह का शो नहीं होने दिया जाएगा। प्रदेश में सभी जगह नोटिस भेजा गया है।’ इस दौरान उन्होंने बादशाह के पासपोर्ट को भी जब्त करने की अपील की है।

रेनू भाटिया ने बादशाह पर साधा निशाना

महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि बादशाह को खुले शब्दों में चेतावनी दे रही हूं। अब महिला आयोग हरियाणा की बेटियों की सुरक्षा के लिए खड़ा हो चुका है। ‘टटीरी’ विवाद मामले में रेनू भाटिया ने रैपर सिंगर बादशाह को गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। वही, सिंगर बादशाह आज समन पर पेश नहीं थे। उनकी तरफ से पेश हुए वकीलों ने दलील दी कि किसी प्रोफेशनल कमिटमेंट में व्यस्त होने की वजह से बादशाह नहीं आ सके और आयोग से आगे का टाइम मांगा गया। आयोग ने 3:00 तक का समय दिया था, लेकिन इसके बावजूद बादशाह पेश नहीं हुए और अब उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

बादशाह को गिरफ्तार करने की उठी मांग

बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह आज समन पर पेश नहीं थे। इस पर महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया मीटिंग में ही भड़क गई। उन्होंने चेतावनी दी कि बादशाह अगर 3 बजे तक पेश नहीं हुए तो उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने पंचकूला और पानीपत एसपी को उनकी गिरफ्तारी और पासपोर्ट जब्ती करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बादशाह देश छोड़कर न जाए, इसके लिए पासपोर्ट जब्त किया जाए। महिलाओं और बेटियों को बचाने के लिए अब आयोग लठ मारने आगे आया है।

टटीरी गाने ने बढ़ाई बादशाह की मुश्किलें

‘टटीरी’ सॉन्ग के आपत्तिजनक लिरिक्स और लड़कियों के शॉट्स को लेकर महिला आयोग ने उन्हें 6 मार्च को नोटिस भेजकर पानीपत SP ऑफिस में पेश होने के लिए कहा था। हालांकि, बादशाह के वकील ने सिक्योरिटी रीजन का हवाला देते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपना पक्ष रखन की परमिशन मांगी थी। 1 मार्च 2026 को रिलीज हुए बादशाह के टटीरी सॉन्ग को विवाद के बाद पंचकूला पुलिस ने यूट्यूब से भी हटवा दिया था। सॉन्ग के रिलीज होने के बाद से ही महिला आयोग और कई सामाजिक संगठनों ने इसका विरोध किया था। विवाद के बाद बादशाह ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि ‘मेरे गाने टटीरी के कुछ बोल और सीन से हरियाणा के कुछ लोगों को ठेस पहुंची है। मैं खुद हरियाणा से हूं। हरियाणा का बेटा समझकर माफ कर दीजिए।’

(इनपुट – संजीत चौधरी, पानीपत)

ये भी पढ़ें-

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में हुई दो नई एंट्री, अभिरा-अरमान की जिंदगी में मचेगा बवाल

KSBKBT 2: करण-नंदिनी का होगा तलाक, समयारा करेगी जान देने की कोशिश, तुलसी बनेगी फरिश्ता

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *