
Breaking News
होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर आई गुड न्यूज़, होर्मुज़ से टैंकर क्रॉसिंग पर ईरान से बातचीत पॉजिटिव, ईरान के राजदूत ने कहा-जल्द ही देंगे ख़ुशख़बरी। LPG लेकर भारत के टैंकर ने होर्मुज़ स्ट्रेट पार किया, टैंकर शिवालिक पर 40 हज़ार टन LPG लदी है और अगले कुछ दिनों में भारत पहुंच जाएगा LPG से लदा टैंकर, ईरान के टैंकर के सेफ पैसेज पर ईरान से बातचीत पॉजिटिव। ईरान के राष्ट्रपति और विदेश मंत्री से बातचीत पॉजिटिव
भारत में ईरान के एंबेसडर डॉक्टर मुहम्मद फतहली ने भी कन्फर्म किया कि प्रधानमंत्री मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियां के बीच अच्छी बातचीत हुई है… और जल्दी ही गुड न्यूज़ मिलेगी। ईरान के राजदूत बता रहे थे कि भारत और ईरान के उच्च अधिकारियों के बीच अहम बातचीत हुई है… अभी कुछ मसलों पर मतभेद है… लेकिन, वो उम्मीद करते हैं कि ये मतभेद जल्दी ही सुलझा लिए जाएंगे… और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से भारत के जहाज़ गुज़र सकेंगे।
इससे पहले कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियां से फोन पर बात की थी… और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरग़ची से फ़ोन पर बात की थी… युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान के विदेश मंत्री के साथ जयशंकर ने ये चौथी बार बात की थी… ईरान के दोनों नेताओं के साथ भारत के टैंकर्स की SAFE PASSEGING, ईरान पर अमेरिका के हमले… और ब्रिक्स को लेकर चर्चा हुई थी…
पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से वहां रह रहे भारतीयों को लेकर चर्चा की… उनकी सुरक्षा की बात की… और कहा कि जो युद्ध चल रहा है, उसके बजाय डायलॉग और डिप्लोमैसी से मसले हल होने चाहिए… विदेश मंत्री जयशंकर ने चौथी बार सैयद अब्बास अरग़ची से बात की… ब्रिक्स और आपसी संबंधों को लेकर चर्चा हुई…
