यूपी: छापेमारी के दौरान एक घर से 32 सिलेंडर जब्त, VIDEO देखकर रह जाएंगे दंग


Hapur- India TV Hindi
Image Source : ANI
हापुड़ में छापेमारी के दौरान एक घर से 32 सिलेंडर जब्त

हापुड़: देशभर में सिलेंडर की कमी के मामले सामने आ रहे हैं। गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर लोगों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के हापुड़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हापुड़ में छापेमारी के दौरान एक घर से 32 सिलेंडर जब्त हुए हैं।   

क्या है पूरा मामला?

हापुड़ में बीती रात स्थानीय अधिकारियों की छापेमारी के दौरान एक घर से 32 सिलेंडर ज़ब्त किए गए, जिनमें 18 भरे हुए सिलेंडर शामिल हैं।

जिला आपूर्ति अधिकारी सीमा बलियान ने कहा, “DM ने हर तहसील में टीमें बनाई हैं, जो गश्त कर रही हैं और कार्रवाई की जा रही है। कल रात करीब 9 बजे एक मामला सामने आया, जिसमें एक व्यक्ति ने अपने निजी घर में 18 भरे हुए और 14 खाली सिलेंडर रखे हुए थे। विभाग ने तुरंत कार्रवाई की और सभी सिलेंडरों को ज़ब्त कर लिया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है।”

उन्होंने यह भी कहा, “हापुड़ में घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाकर अपनी गैस एजेंसियों से सिलेंडर ले सकते हैं।”

कॉपी अपडेट हो रही है…





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *