
हनी सिंह के कॉन्सर्ट को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी।
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सिंगर और रैपर हनी सिंह का आज एक कॉन्सर्ट होना है। हनी सिंह का कॉन्सर्ट ऐसे में दिल्ली में कई जगहों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित होगी। इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने पहले ही रूट डायवर्जन को लेकर अपनी योजना तैयार कर ली ताकि आम लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक हनी सिंह के संगीत कार्यक्रम के दौरान शनिवार को राजघाट के पास इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन की घोषणा की गई है।
इन रास्तों पर जानें से बचें
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे के बीच जाम लगने की आशंका है, क्योंकि स्टेडियम में शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक होने वाले संगीत कार्यक्रम के लिए दर्शकों की भारी भीड़ होगी। हनी सिंह के कॉन्सर्ट की वजह से आईपी मार्ग (एमजीएम रोड), विकास मार्ग और राजघाट तथा आईपी डिपो के बीच का रिंग रोड मार्ग प्रभावित होंगे।
यहां लागू रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
एजवाइजरी में कहा गया है कि आईपी मार्ग और विकास मार्ग पर ट्रैफिक रूट डायवर्जन और प्रतिबंध लागू रहेंगे, जबकि राजघाट से आईपी मार्ग तक के मार्ग पर भारी वाहनों को निर्धारित अवधि के दौरान चलने की अनुमति नहीं होगी। राजघाट से आईपी फ्लाईओवर तक रिंग रोड के दोनों लेन पर पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां टो करके हटा दी जाएंगी और उन पर कानून के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कॉन्सर्ट में जाने वाले लोगों के लिए एडवाइजरी
पुलिस ने बताया कि स्टेडियम के अलग-अलग गेटों से दर्शकों के प्रवेश की व्यवस्था की गई है। वेलोड्रोम रोड पर स्थित गेट नंबर 7 और 8 से प्रवेश की अनुमति होगी, जबकि रिंग रोड पर स्थित गेट नंबर 21, 22, 16 और 18 से प्रवेश एमजीएम रोड से होगा। एडवाइजरी के अनुसार, स्टेडियम के पास सीमित पार्किंग स्थान केवल उन वाहनों के लिए उपलब्ध होगा जिनके विंडस्क्रीन पर वैध पार्किंग लेबल लगे हों। इसमें कहा गया है कि बिना अधिकृत पार्किंग लेबल वाले वाहनों को स्टेडियम के पास आने की अनुमति नहीं होगी।
यह भी पढ़ें-
