‘रफ्तार’ में दिखेगी राजकुमार राव–कीर्ति सुरेश की जोड़ी, रिलीज डेट का हुआ ऐलान


rajkummar rao- India TV Hindi
Image Source : INST/@RAJKUMMAR_RAO,KEERTHYSURESHOFFICIA
राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश

कीर्ति सुरेश और राजकुमार राव एक ऐसी जबरदस्त ड्रामा फिल्म में साथ आ रहे हैं, जिसकी कहानी बहुत ही शानदार, प्यार और लालच से भरपूर होगी। फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में घोषणा की है कि आदित्य निंबालकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म, जिसका नाम ‘रफ्तार’ है। वह इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश की नई जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने को तैयार है। ‘रफ्तार’ की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।

रफ्तार की रिलीज डेट का ऐलान

कुछ ही मिनट पहले अपकमिंग फिल्म ‘रफ्तार’ के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी रिलीज डेट की घोषणा की। फिल्म का टाइटल लिखे एक सादे पोस्टर के साथ उन्होंने लिखा, ‘महत्वाकांक्षा ने इसे बनाया। लालच इसकी परीक्षा लेगा। #Raftaar, 24 जुलाई को आपके नजदीकी सिनेमाघर में रिलीज हो रही है।’ इस आधिकारिक घोषणा में कीर्ति सुरेश और राजकुमार राव को इस हाई-स्टेक्स ड्रामा फिल्म के मुख्य किरदारों के तौर पर बताया गया है। आदित्य निंबालकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को पत्रलेखा ने ‘कम्पा फिल्म’ के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।

राजकुमार और कीर्ति की नई जोड़ी का धमाका

‘रफ्तार’ को Amazon MGM Studios का साथ मिला है, जिसमें तरुण बाली एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। राजकुमार और कीर्ति के अलावा, इस फिल्म में अनुराग ठाकुर, रोहन वर्मा, तान्या मानिकतला और रजत कपूर भी नजर आएंगे। इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले रोहन नरूला ने लिखा है।

राजकुमार राव का वर्क फ्रंट

जहां ‘रफ्तार’ जुलाई में रिलीज होने वाली है, वहीं उनका एक और आने वाला प्रोजेक्ट ‘टोस्टर’ की रिलीज डेट का भी इंतजार है। विवेक दास चौधरी के निर्देशन में बनी ‘टोस्टर’ एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें राजकुमार और सान्या मल्होत्रा ​​मुख्य भूमिका में हैं। ‘रफ्तार’ की ही तरह इस फिल्म को भी राजकुमार और उनकी पत्नी-एक्ट्रेस पत्रलेखा ने ‘कम्पा फिल्म्स’ के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म प्रोड्यूसर के तौर पर पत्रलेखा का पहला प्रोजेक्ट है।

कीर्ति सुरेश की आने वाली फिल्में

कीर्ति सुरेश एक नेशनल अवॉर्ड विजेता साउथ इंडियन अभिनेत्री हैं, जिन्होंने वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया। हालांकि, उनकी डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, लेकिन दर्शकों को उनकी अगली फिल्म ‘रफ्तार’ से काफी उम्मीदें हैं। इसके अलावा, उनके पास तमिल, मलयालम और तेलुगु भाषाओं में भी कुछ फिल्में पाइपलाइन में हैं।

ये भी पढ़ें-

छोटे कद को लेकर परेशान था सुपरस्टार, फिर लुक ने बना दिया ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’, बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

Muthu Engira Kaattaan में छुपा है बड़ा रहस्य! मिस्ट्री से भरपूर होगी विजय सेतुपति की नई सीरीज, रिलीज से पहले बढ़ा सस्पेंस

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *