
मेहदी हसन मिराज
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच 13 मार्च को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने DLS नियम के तहत 128 रन से जीत हासिल की और सीरीज 1-1 से बराबर कर दिया। यह मैच भले ही एकतरफा रहा हो लेकिन इस मैच में पाक बल्लेबाज सलमान अली आगा जिस तरह से रन आउट आउट हुए उसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। आगा को मेहदी हसन ने जिस तरह आउट किया गया उसे खेल भावना के खिलाफ माना जा रहा है। आपको बता दें कि तीन मैचों की ये वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है।
सलमान अली आगा के साथ रनआउट विवाद पर सलमान आगा ने क्या कहा?
बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने इस मामले पर अपनी राय रखी है। उन्होंने इस रनआउट को बिल्कुल सही ठहराया। उन्होंने मैच के बाद कहा कि मेरा इरादा केवल गेंद को रोकने और रन को बचाने का था। वह क्रीज से बाहर थे और मैं सिर्फ गेंद की तरफ जा रहा था। अगर मैं गेंद को मिस कर देता तो वह आसानी से रन ले सकते थे, इसलिए मैंने स्टंप्स पर थ्रो करने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने मैच को लेकर कहा कि मुझे लगता है, हां, हमें पहले 10 ओवरों का फायदा उठाना चाहिए। आप जानते हैं, पिछला मैच बहुत बढ़िया रहा। गेंदबाजों ने सच में बहुत अच्छी गेंदबाजी की। हमने फायदा उठाने की कोशिश की, लेकिन हम उसे ठीक से भुना नहीं पाए, क्योंकि, आप जानते हैं, पहले 10 ओवरों में हमने काफी रन दे दिए और इसका श्रेय जाहिर तौर पर उन्हें ही जाता है। उन्होंने पहले 10 ओवरों में सच में बहुत ही बढ़िया खेल दिखाया।
कैसे रनआउट हुए थे सलमान अली आगा?
पाकिस्तान की पारी के दौरान मेहदी हसन मिराज 39वां ओवर डाल रहे थे। उस ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने सीधा शॉट खेला जो नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े सलमान आगा की तरफ गया। मेहदी हसन मिराज गेंद की तरफ गए और सलमान अली आगा से भिड़ गए। जैसे ही मेहदी हसन मिराज ने गेंद उठाई उस वक्त सलमान क्रीज बाहर से थे। ऐसे में मेहदी हसन ने गेंद को स्टंप की तरफ थ्रो किया और उन्होंने अंपायर से रनआउट की अपील की। सलमान अली आगाज का इस समय कहना था कि वह गेंदबाज से हुए टकराव के कारण समय रहते क्रीज के अंदर नहीं पहुंच पाए, हालांकि बांग्लादेश की टीम अपने फैसले से पीछे नहीं हटी। जब थर्ड अंपायर तक यह फैसला पहुंचा तो उन्होंने भी रिप्ले देखने के बाद इसे आउट दिया।
यह भी पढ़ें
सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी ने एडन मार्करम को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, अगले सीजन के लिए बनाया कप्तान
