बनाएं तड़के वाला वेजिटेबल रायता, चखते ही आ जाएगा मजा, फीका लगने लगेगा खीरे-बूंदी के रायते का स्वाद


गर्मियों के मौसम में रायता खाने का मजा ही कुछ और होता है। रायता न केवल खाने में अच्छा लगता है बल्कि सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन क्या आप भी अक्सर खीरे का या फिर बूंदी का रायता खाते-खाते बोर हो गए हैं? अगर हां, तो पोषक तत्वों से भरपूर तड़के वाली वेजिटेबल रायते की रेसिपी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। आइए स्टेप बाई स्टेप तड़के वाला वेजिटेबल रायता बनाना सीखते हैं। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तड़के वाला वेजिटेबल रायता बनाने के लिए 2 कप ताजा और गाढ़ा दही, एक बारीक कटा हुआ प्याज, एक टमाटर (बीज निकाले हुए), एक खीरा और 2 बड़ी स्पून कद्दूकस की हुई गाजर, हाफ स्पून भुना हुआ जीरा पाउडर, काला और सादा नमक, चुटकी भर लाल मिर्च पाउडर, 1-2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च और खूब सारा ताजा हरा धनिया, 1 चम्मच तेल या फिर शुद्ध घी, हाफ स्पून जीरा, हाफ स्पून राई, 4-5 करी पत्ते और चुटकी भर हींग की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- सबसे पहले दही को एक कटोरे में निकाल लीजिए और फिर अच्छी तरह से फेंट लीजिए। दही ज्यादा गाढ़ा लग रहा है, तो आप इसमें थोड़ा सा पानी या फिर दूध मिला सकते हैं।

दूसरा स्टेप- इस दही में बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, खीरा, हरी मिर्च और कद्दूकस की हुई गाजर मिला लीजिए।

तीसरा स्टेप- इसके बाद इस मिश्रण में भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक, सादा नमक, बारीक कटा हुआ हरा धनिया भी एड कर लीजिए।

चौथा स्टेप- एक पैन में तेल या फिर घी को गर्म कर लीजिए। अब तड़का लगाने के लिए इसी पैन में जीरा, राई, हींग और करी पत्ते डालिए।

पांचवां स्टेप- जब राई चटकने लगे और करी पत्तों की खुशबू आने लगे, तब तुरंत गैस बंद कर दीजिए वरना मसाले जल सकते हैं।

छठा स्टेप- इस तड़के को रायते के ऊपर डालिए और फिर थोड़ा सा मिक्स कर लीजिए। अब आप तड़के वाले वेजिटेबल रायते को फ्रिज में रख सकते हैं।

आपका तड़के वाला वेजिटेबल रायता सर्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। गर्मियों में ठंडा-ठंडा तड़के वाला वेजिटेबल रायता जरूर बनाकर देखें। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को इस रायते का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आएगा। आप दाल-चावल या फिर स्टफ्ड पराठों के साथ तड़के वाले वेजिटेबल रायते का लुत्फ उठा सकते हैं।

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *