VIDEO: भरभराकर गिरी 25 साल पुरानी पानी की विशाल टंकी, इलाके में छाया धूल का गुबार


Ghaziabad Water Tank Collapse: दिल्ली से सटे गाजियाबाद का गजब का वीडियो वायरल हो रहा है। यहां 25 साल पुरानी पानी की टंकी एक झटके में भरभराकर गिरी। इस पुरानी टंकी को नई टंकी बनाने से पहले ध्वस्त किया गया है। टंकी की पुरानी संरचना को गिरा दिया गया है। करीब एक महीने पहले टंकी की छत क्षतिग्रस्त होने के बाद नए सिरे से टंकी निर्माण का काम प्रस्तावित हुआ था। इसके बाद से आज (बुधवार को) पूरी तरह से इस टंकी को ध्वस्त कर दिया गया।

वायरल हुआ पानी की टंकी गिराने का वीडियो

पानी के टंकी के ध्वस्त करने के वीडियो में दिख रहा है कि बुलडोजर जैसे ही टंकी के पिलर को गिराता है तो पूरी टंकी भरभराकर नीचे ताश के पत्तों की तरह बिखर जाती है। इस दौरान, मौके पर मौजूद लोग भागने लगते हैं और इलाके में धूल का गुबार छा जाता है। टंकी गिराने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नई टंकी बनाने के लिए गिराई गई पुरानी टंकी

बता दें कि वैशाली सेक्टर-5 स्थित क्षतिग्रस्त पानी की टंकी को आखिरकार ध्वस्त कर दिया गया। क्षतिग्रस्त हो चुकी इस टंकी को हटाकर यहां नई और आधुनिक पानी की टंकी का निर्माण किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि नई टंकी बनाने से पहले पुरानी संरचना को पूरी तरह ध्वस्त करना जरूरी है। फरवरी में टंकी की छत क्षतिग्रस्त होने के बाद नए सिरे से टंकी निर्माण का काम प्रस्तावित हुआ था। इसके बाद से आज पूरी तरह से टंकी को ध्वस्त किया गया, अब नई टंकी का निर्माण कार्य शुरू होगा।

ढह गया था पानी की टंकी का ऊपरी हिस्सा

जान लें कि करीब 20 साल पहले जीडीए ने वैशाली को नगर निगम को हैंडओवर कर दिया था। तभी से ये क्षेत्र नगर निगम के पास है। GDA की तरफ से बनाई गई टंकी काफी पुरानी हो गई थी। इस कारण इसका ऊपरी हिस्सा ढह गया था। इसके बाद से वैशाली के करीब 15 हजार लोगों को पानी की आपूर्ति सेक्टर चार की टंकी से की जा रही थी।

(इनपुट- जुबेर अख्तर)

ये भी पढ़ें- शादी के लिए बेताब लड़कों को सुंदर लड़कियों की फोटो दिखाकर ऐंठ लेते थे बड़ी रकम, ऐसे हुआ फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *