कभी खाया है कच्ची हल्दी का हलवा, नोट कर लीजिए रेसिपी, पोषण का भंडार है टेस्टी स्वीट डिश


सूजी का हलवा और बेसन का हलवा तो सभी ने कभी न कभी खाया ही होगा। लेकिन क्या आपने कभी कच्ची हल्दी का हलवा खाया है? अगर नहीं, तो आपको इस स्वीट डिश की बेहद आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोषक तत्वों से भरपूर कच्ची हल्दी का हलवा बनाने के लिए आपको 200 ग्राम कच्ची हल्दी धुली और छिली हुई, 50 ग्राम अदरक धुली और छिली हुई, 2 टेबल स्पून घी, एक टेबल स्पून बादाम, एक टेबल स्पून नारियल का बुरादा और 200 ग्राम गुड़ की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- सबसे पहले बादाम को ग्राइंडर में डालिए और फिर ग्राइंड कर लीजिए। इसके बाद हल्दी और अदरक को काटकर मिक्सर में डालिए।

दूसरा स्टेप- आपको इन दोनों चीजों को पीसकर एक बारीक पेस्ट तैयार कर लेना है। एक कढ़ाई में घी को गर्म कीजिए।

तीसरा स्टेप- अब गर्म घी में हल्दी और अदरक के पेस्ट को डालकर लगभग 10 से 15 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर भून लीजिए।

चौथा स्टेप- इसके बाद आपको इस मिश्रण में पिसा हुआ बादाम और नारियल का बुरादा मिलाना है और फिर 3 से 4 मिनट तक भून लेना है।

पांचवां स्टेप- आखिर में गुड़ एड कीजिए और इसे तब तक मिलाते रहिए जब तक ये अच्छी तरह से मेल्ट होकर मिक्स न हो जाए।

छठा स्टेप- 10 से 15 मिनट तक कच्ची हल्दी के हलवे को पकाइए और फिर गैस बंद करके हलवे को ठंडा होने दीजिए।

महज 30 से 40 मिनट के अंदर आपका कच्ची हल्दी का हलवा सर्व करने के लिए तैयार हो जाएगा। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को कच्ची हल्दी के हलवे का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आएगा। अगर आप लिमिट में रहकर कच्ची हल्दी का हलवा खाते हैं, तो आपकी सेहत पर भी ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं। जब कच्ची हल्दी का हलवा ठंडा हो जाए, तब आप इसे एयर टाइट कंटेनर में भरकर महीने भर के लिए स्टोर करके रख सकते हैं।

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *