Israel US Iran War Live Updates: इजरायल-ईरान और अमेरिका युद्ध अब 34वें दिन में पहुंच चुका है। मिडिल-ईस्ट में भीषण जंग जारी है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज पूरी दुनिया को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका के हमले में ईरान को बड़ा नुकसान पहुंचा है। ट्रंप ने कहा कि ईरान का रिजीम खत्म हो चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा करते हुए कहा कि ईरान की नेवी खत्म हो चुकी है। ईरान की लीडरशिप को हम खत्म कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि ईरान के सारे बड़े नेता मारे जा चुके हैं। हमने ईरान के रिजीम को बदल दिया है। हमने ईरान को परमाणु बम बनाने से रोक दिया है।
वहीं उन्होंने अपने संबोधन से पहले कहा था कि कि अमेरिका के अलावा दुनिया का कोई भी देश स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोल सकता। ट्रंप ने कहा है कि आज बताऊंगा कि मैं कितना महान हूं। इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने एक चिट्ठी लिखी है और कहा है कि ईरान किसी के लिए खतरा नहीं है।
