ईरान ने पकड़ लिया अमेरिका का पायलट, स्थानीय मीडिया का दावा, F-35 जेट को मार गिराए जाने की आई थी खबर


मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी भीषण जंग के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। ईरान की स्थानीय मीडिया ने दावा किया है कि उन्होंने अमेरिका के लड़ाकू विमान के पायलट को पकड़ लिया है। बता दें कि इससे पहले ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स ने दावा किया था कि उन्होंने अमेरिका के एक F-35 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। आपको बता दें कि  F-35 लड़ाकू विमान दुनिया का सबसे आधुनिक और काफी महंगा लड़ाकू विमान माना जाता है।

पायलट को पकड़ने पर इनाम का ऐलान

बता दें कि इससे पहले रिपोर्ट्स सामने आई थी कि ईरान द्वारा जिस अमेरिकी लड़ाकू विमान को निशाना बनाया गया था उसके पायलट ने दक्षिण पश्चिम ईरान में इजेक्ट कर लिया था और पैराशूट की मदद से नीचे उतरा था। इसके बाद ईरान के स्थानीय टीवी चैनल ने ऐलान किया था कि अमेरिकी पायलट को जिंदा पकड़ने वाले को बहुमूल्य इनाम दिया जाएगा। ईरानी चैनल ने अपील करते हुए कहा था- “यदि आप दुश्मन के पायलट या पायलटों को जिंदा पकड़कर पुलिस के हवाले कर देते हैं, तो आपको एक बहुमूल्य पुरस्कार मिलेगा।”

पायलट को ईरानी बलों ने पकड़ा- रिपोर्ट

ईरान की Tasnim न्यूज एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा- पश्चिमी ईरान के कोहगिलुयेह और बोयर-अहमद प्रांत में शुक्रवार को इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स अमेरिकी लड़ाकू विमान को निशाना बनाने के बाद पायलट इजेक्ट कर गया और ईरान के अंदर ही लैंड कर गया। ऐसे संकेत हैं कि पायलट के जीवित होने की संभावना को देखते हुए उसे ईरान की सीमा से निकालने की कोशिश की है। हालांकि, कुछ सूत्रों का कहना है कि पायलट को संभवतः ईरानी बलों ने पकड़ लिया है।” न्यूज एजेंसी ने कहा है कि इस मामले को लेकर आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी।

अमेरिका ने अब तक कुछ नहीं कहा

बता दें कि शुक्रवार को IRGC ने घोषणा की थी कि उनके एयरोस्पेस फोर्स के नए उन्नत डिफेंस सिस्टम ने मध्य ईरान के आसमान में F-35 फाइटर जेट को मार गिराया है। उन्होंने बताया था कि ये लड़ाकू विमान लैकेनहीथ स्क्वाड्रन का है। दूसरी ओर इस घटना को लेकर अमेरिका की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

 

ये भी पढ़ें- Iran US War: ईरान ने मार गिराया अमेरिका का दूसरा F-35 फाइटर जेट, बिखरा दिखा मलबा

ईरान ने अबू धाबी में मिसाइल और ड्रोन से किया अटैक, 5 भारतीय हुए घायल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *