कभी घर की हालत देख अपनों ने ही कर दिया था दरकिनार, अब बॉलीवुड का स्टार बना ये टीवी का हीरो, आज है जन्मदिन


विक्रांत मैसी बॉलीवुड के उन चंद कलाकारों में से हैं जिन्होंने अपने दम पर फिल्मी दुनिया में एक मुकाम हासिल किया है। विक्रांत आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर हम जानते हैं उनकी जिंदगी की कहानी। कैसे कभी खुद के दोस्तों ने ही उनकी गरीबी की मजाक बनाकर उनसे किनारा कर लिया था। आज विक्रांत ने अपनी दम पर स्टारडम हासिल किया और बॉलीवुड में एक हिट हीरो के तौर पर गिने जाते हैं। 

टीवी से की थी करियर की शुरुआत

विक्रांत का जन्म आज ही के दिन 1987 में मुंबई में एक साधारण परिवार में हुआ था। विक्रांत जैसे ही बड़े हुए तो उनका कला के प्रति प्रेम जागा और उन्होंने एक्टर बनने का फैसला लिया। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी तो कई तरह के ऑड जॉब्स किए और कैफे में भी काम किया। लेकिन कभी भी अपने सपनों का पीछा नहीं छोड़ा। साल 2007 में विक्रांत को पहला ब्रेक मिला और टीवी सीरियल ‘धूम मचालो धूम’ में उन्हें आमिर हसन नाम का किरदार निभाने का मौका मिला। यहीं से विक्रांत का करियर शुरू हो गया। इस सीरियल के बाद विक्रांत ने धरमवीर नाम की एक और टीवी की कहानी में अपनी एक्टिंग का रंग जमाया। फिर साल 2009 में विक्रांत की किस्मत में आया सीरियल ‘बालिका बधु’ और इस सीरियल ने उन्हें टीवी की दुनिया का जाना माना नाम बना दिया। 

टीवी से फिल्मों का सफर

टीवी में नाम कमाने के बाद विक्रांत ने फिल्मी दुनिया में अपना मुकाम खोजा। साल 2013 में विक्रांत को पहला मौका मिला और फिल्म लुटेरा में उन्हें एक दमदार किरदार निभाने का मौका मिला। इस फिल्म में रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा ने लीड रोल निभाया था। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी लेकिन विक्रांत तक के रोल को काफी सराहना मिली थी। इसके बाद विक्रांत ने फिल्मों में काम जारी रखा और फिर आई सीरीज मिर्जापुर। इस सीरीज ने विक्रांत को ओटीटी की दुनिया का स्टार बना दिया। इसके बाद विक्रांत ने हिट फिल्में भी दीं और आज एक हिट हीरो के तौर पर पहचान बना चुके हैं। विक्रांत हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ओ रोमियो में नजर आए थे। इसके साथ ही विक्रांत के पास अभी 11 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स हैं जो आने वाले समय में रिलीज होंगे। आज जन्मदिन के इस खास मौके पर फैन्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी है। 

ये भी पढ़ें- 1933 की वो फिल्म, जिसमें रणबीर कपूर के परदादा ने निभाया था राम का किरदार, अब दीपावली पर होगी अग्निपरीक्षा

जिस पेंटर पर बनी फिल्म रही महाफ्लॉप, अब 167 करोड़ रुपयों में हुई एक पेंटिंग की नीलामी

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *