अमेरिका ने F-15E विमान के दूसरे पायलट को ढूंढ निकाला, भीषण गोलीबारी के बीच ईरान से किया रेस्क्यू


अमेरिका ने एक ग्राउंड ऑपरेशन में अपने दूसरे पायलट को ढूंढ निकाला। ईरान में सैन्य कार्रवाई के दौरान अमेरिका के F-15E विमान को ईरान ने मार गिराया था। इस दौरान विमान के दोनों पायलट इजेक्ट करने में सफल रहे थे। एक पायलट को  तत्काल अमेरिकी सेना ने रेस्क्यू कर लिया था लेकिन दूसरे पायलट की तलाश जारी थी। वहीं ईरान की सेना भी लापता अमेरिका पायलट की तलाश कर रही थी और इनाम भी रखा था।

इस बीच अलजजीरा की खबर के मुताबिक अमेरिका की सेना ने अपने F-15E लड़ाकू विमान के दूसरे पायलट को भी रेस्क्यू कर लिया है। जानकारी के मुताबिक भीषण गोलीबारी के बीच दूसरे पायलट को रेस्क्यू किया गया। वहीं अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस खबर पुष्टि कर दी है। उन्होंने यह जानकारी दी है कि लापता पायलट को रेस्क्यू कर लिया गया है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *