ट्रंप के ’48 घंटे’ के अल्टीमेटम को ईरान ने बताया बेवकूफी भरा कदम, कहा-“नरक के दरवाजे खुलेंगे”


तेहरान:  ईरान की सेंट्रल मिलिट्री कमांड ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 48 घंटे के अंदर समझौता करने वाली धमकी को खारिज कर दिया है। ईरान ने न केवल ट्रंप की धमकियों को नजरअंदाज किया, बल्कि अमेरिका को अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दे डाली है। ईरान ने इसे बेवकूफी भरा कदम बताते हुए कहा कि इससे तुम्हारे (अमेरिका) लिए नरक के दरवाजे खुलेंगे। ट्रंप ने धमकी दी थी कि अगर ईरान 48 घंटे के अंदर शांति समझौता नहीं मानता है, तो वह देश के ज़रूरी इंफ्रास्ट्रक्चर को तबाह कर देंगे।

खतम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर से जारी एक बयान में, ईरानी मिलिट्री जनरल अली अब्दुल्लाही अलीबादी ने कहा कि ट्रंप की धमकी “एक बेबस, घबराहट भरी, असंतुलित और बेवकूफी भरी हरकत” थी। उन्होंने चेतावनी दी कि “इस संदेश का सीधा सा मतलब यह है कि तुम्हारे लिए नरक के दरवाज़े खुल जाएंगे।”

 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *