अखरोट तोड़ने में आता है आलस? इन स्मार्ट ट्रिक्स से मिनटों में शेल से बाहर निकालें Walnuts


अखरोट एक ऐसा ड्राईफ्रूट है जो सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, यह खाने में जितना अच्छा लगता है इसे तोडना उतना ही मुश्किल होता है। सिर्फ इसी वजह से अक्सर लोग अखरोट खाने से बचते हैं। लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं, कुछ आसान और स्मार्ट किचन ट्रिक्स की मदद से आप मिनटों में अखरोट का छिलका तोड़कर उसकी गिरी आसानी से निकाल सकते हैं।

अखरोट तोड़ने के बेहतरीन टिप्स: Tips for Cracking Walnuts:

  • नुकीली चीज़ से तोड़े: एक अखरोट लें, उसके पिछले हिस्से पर चाकू या कोई भी नुकीली चीज़ जैसे रखें और फिर चाकू को घुमा दें। इस तरकीब से आप अखरोट को आसानी से तोड़ सकते हैं। चाकू की नोक डालकर हल्का सा घुमाने से अखरोट आसानी से दो बराबर हिस्सों में खुल जाता है।इस तरह, आप कुछ ही सेकंड में जितने चाहें उतने अखरोट तोड़ सकते हैं।

  • गर्म पानी में भिगोना: अखरोट को 10-15 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगो दें। इससे छिलका नरम हो जाता है और वह साबुत आसानी से बाहर निकल जाता है।

  • फ्रीजर में रखें: अखरोट को तोड़ने से पहले कुछ घंटों के लिए फ्रीजर में रखने से उनके छिलके अधिक भंगुर हो जाते हैं, जिससे उन्हें तोड़ना आसान हो जाता है। जमा हुआ अखरोट कम बल के साथ आसानी से टूट जाता है। इसके अलावा, अखरोट को फ्रीजर में रखने से उनकी ताजगी बनी रहती है और वे खराब नहीं होते।

  • नटक्रैकर: बाजार में मिलने वाले नटक्रैकर से अखरोट आसानी से बाहर निकल जाता है । यह सबसे सुरक्षित और आसान तरीका है, जो बिना मज़दूरी के अखरोट तोड़ देता है।

अखरोट के फायदे

अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर एक सुपरफूड है, जो मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ाने, याददाश्त तेज करने, हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने, पाचन क्रिया को ठीक रखने और शरीर में सूजन कम करने में सहायक है। रोजाना 2-4 भिगोए हुए अखरोट खाना स्वास्थ्य के लिए सबसे अधिक फायदेमंद माना जाता है। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed