UPPSC Result: RO-ARO 2023 का रिजल्ट घोषित, अनिल पांडेय बने टॉपर, 419 अभ्यर्थी हुए सफल


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। आयोग ने समीक्षा अधिकारी (RO) व सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा-2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस भर्ती में कुल 419 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।

अनिल पांडेय बने टॉपर

जारी परिणाम के अनुसार 338 अभ्यर्थी समीक्षा अधिकारी (RO) और 81 अभ्यर्थी सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) पद पर चयनित हुए हैं। परीक्षा में अनिल पांडेय ने आरओ में शीर्ष स्थान हासिल कर टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। वहीं, आदित्य प्रताप सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि लक्ष्मी वर्मा (महिला) तीसरे स्थान पर रहीं।

कुल 5930 अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा

आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, RO-ARO मुख्य परीक्षा 02 और 03 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 5930 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसके बाद सहायक समीक्षा अधिकारी पद के लिए हिन्दी टंकण परीक्षा 16, 17, 18 और 19 फरवरी 2026 को आयोजित कराई गई थी।

419 सफल अभ्यर्थियों का चयन

इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 419 रिक्त पदों के सापेक्ष सभी पदों पर सफल अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया है। यूपी लोक सेवा आयोग के सचिव अशोक कुमार ने परिणाम घोषित करते हुए इसकी आधिकारिक पुष्टि की है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *