Priyanka Chopra हुई घायल? शेयर किया खून और चोट के निशान का वीडियो


 priyankachopra instagram- India TV Hindi

Image Source : PRIYANKACHOPRA INSTAGRAM
priyankachopra

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी वेब सीरीज Citadel की वजह से चर्चा में है। इस फिल्म में एक्शन कर देसी गर्ल ने फैंस के दिलों में जगह तो बना ही ली थी, लेकिन कई लोगों के तो होश ही उड़ गए थे प्रियंका का ये अवतार देखने के बाद। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने ‘सिटाडेल’ वेब सीरीज का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है। जिसे देखने के बाद फैंस को काफी झटका लगा है। 

‘द केरल स्टोरी’ के बाद Adah Sharma इस फिल्म में आएंगी नजर, शूटिंग भी हुई शुरू

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस नाडिया सिंह के लुक में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में सिटाडेल के बिहाइंड द सीन दिखाए गए है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा के चेहरे पर खून और चोट के निशान साफ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा खून, पसीना और आंसू, सचमुच। ‘सिटाडेल’ पर शानदार स्टंट के लिए बहुत आभारी हूं don_thai, jyou10 और nikkipowell114 आप ने स्टंट को आसान करने में मदद की । रुको, क्या मजाक कर रहे हो! इसमें कुछ भी आसान नहीं था, लेकिन आपके और आपकी उत्कृष्ट टीम के होने से मुझे इतना सुरक्षित महसूस हुआ। धन्यवाद!! साथ ही मेरे अद्भुत स्टंट डबल neeshnation को भी विशेष धन्यवाद, जिन्होंने मेरी ओर से सभी गिरने/लैंडिंग (टफ स्टफ) किया। आप सभी के बिना यह नहीं किया जा सकता था। इस वीडियो में फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक ने कहा प्रियंका चोपड़ा सेल्फ मेड सुपरस्टार हैं। एक ने कहा बेबे तुम वाकई में मेरे लिए ब्रिलियंट और शाइनिंग स्टार हो।

Ram Siya Ram कण-कण में गूंजेगा, Adipurush का दूसरा गाना 5 भाषा में होगा रिलीज

Hina Khan ने पब्लिक प्लेस में अपने बॉयफ्रेंड को किया KISS, ट्रोल्स ने कहा लंगूर के हाथ में अंगूर

सिटाडेल का आखिरी एपिसोड का प्रीमियर 26 मई को होगा। प्रियंका चोपड़ा लव अगेन की लीड स्टार हैं। ये फिल्म 12 मई को रिलीज हुई है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने मेट गाला में भी अपना जलवा भिखेरा था। बता दें इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लैक ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही थी। प्रियंका और निक ने दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी, उन्होंने पिछले साल सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी का स्वागत किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका ‘लव अगेन’ में नजर आई।हाल ही में वह सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आई थी। वह फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ भी नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *