Ram Siya Ram कण-कण में गूंजेगा, Adipurush का दूसरा गाना 5 भाषा में होगा रिलीज


twitter- India TV Hindi

Image Source : TWITTER
Adipurush

आदिपुरुष का पहला गाना ‘जय श्री राम’ का क्रेज अभी खत्म नहीं हुआ है। वही अब दूसरा गाना ‘राम सिया राम’ आने वाला है। ये गाना 29 मई को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होने वाला है। इस फिल्म के कास्ट के लुक्स को देखकर पहले काफी विवाद हुआ था, लेकिन ट्रेलर और गाना आने के बाद फैंस इसे पसंद कर रहे हैं। 

‘अनुपमा’ के बाद अब ‘कुमकुम’ भाग्य’ में होगी नई एंट्री, आएगा बड़ा ट्विस्ट

बुढ़ापे में इस मशहूर एक्टर ने रचाई दूसरी शादी, लव स्टोरी पर कही बड़ी बात

इस गाने को म्यूजिकल जोड़ी सचेत-परंपरा ने गाया और कंपोज किया है, इसके बोल मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखे हैं। इस गाने की रिलीज के लिए मेकर्स कुछ अनोखा और बड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म, म्यूजिक चैनल से लेकर रेडियो स्टेशन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में रिलीज होगा। यह गाना दूर-दूर तक गूंजेना। मेकर्स को उम्मीद है कि यह गाना दुनिया भर के दर्शकों को आकर्षित करेगा। फिल्म चैनलों और संगीत चैनलों से लेकर सामान्य मनोरंजन चैनलों (जीईसी) तक, पूरे भारत में 70 से अधिक बाजारों में फैले रेडियो स्टेशन, राष्ट्रीय समाचार चैनल, आउटडोर होर्डिंग, संगीत स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, टिकट पार्टनर, मूवी थिएटर, वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और सभी प्रमुख सामाजिक मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह गाना 29 मई को रिलीज होगा। 

Hina Khan ने पब्लिक प्लेस में अपने बॉयफ्रेंड को किया KISS, ट्रोल्स ने कहा लंगूर के हाथ में अंगूर

आदिपुरुष फिल्म में राघव के रूप में प्रभास, जानकी के रूप में कृति सनोन और लंकेश के रूप में सैफ अली खान हैं। फिल्म जय श्री राम का पहला गाना जो कुछ हफ्ते पहले ही रिलीज हुआ था। ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ टी-सिरीज के बैनर तले 16 जून  2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रभास और कृति सेनन स्टारर ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया था। ट्रेलर को काफी पसंद किया गया था। इस ट्रेलर का VFX लोगों का और भी अच्छा लग रहा था। अब फैंस इस फिल्म का बड़ी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर लॉन्च होने के 5 मिनट के भीतर ही ट्रेलर को लाखों व्यूज मिल गए थे। वही एक 1 घंटे में 2.6M व्यूज मिले थे।

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *