Sulochana Latkar Passes Away Amitabh Bachchan onscreen mother passed away | Sulochana Latkar Passes Away: अमिताभ बच्चन की ऑनस्क्रीन ‘मां’ का हुआ निधन, एक्ट्रेस सुलोचना ने ली अंतिम सांस


Sulochana Latkar Passes Away - India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
Sulochana Latkar Passes Away

Sulochana Latkar Death: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। अमिताभ और धर्मेंद्र की ऑनस्क्रीन मां के नाम से मशहूर एक्ट्रेस सुलोचना लाटकर का निधन हो गया है। 94 साल की सुलोचना ने जीवन के ज्यादा हिस्सा सिनेमा को समर्पित किया था। बताया जा रहा है कि बीते दिनों से उन्हें अस्थमा की परेशानी बढ़ गई थी। सुलोचना ने हिंदी और मराठी मिलाकर 250 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया था।

5 जून को होगा अंतिम संस्कार 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शनिवार को सुलोचना का निधन हो गया था। हाल में ही उन्हें तबीयत बिगड़ने के बाद दादर के सुश्रुषा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सुलोचना लाटकर का अंतिम संस्कार सोमवार, 5 जून 2023 को दादर के शिवाजी पार्क शमशान घाट में शाम 5 बजे किया जाएगा। प्रभा देवी स्थित उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए तमाम सेलेब्स पहुंच सकते हैं।

इन फिल्मों में बनीं अमिताभ की मां 

सुलोचना ने कई सारी फिल्मों में अमिताभ की मां का रोल निभाया है। इन फिल्मों में ‘रेशमा और शेरा’, ‘मजबूर’ और ‘मुकद्दर का सिकंदर’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने दिलीप कुमार और धर्मेंद्र के साथ भी काम किया है। इतना ही नहीं महानायक अमिताभ बच्चन रियल लाइफ में भी उनके पैर छूते थे और अपने ब्लॉग में कई बार उनका जिक्र करते थे। 

शाहिद कपूर से जब शादी करके बुरी फंसी थीं मीरा! घर में थे सिर्फ ‘दो चम्मच, एक प्लेट’

MMS कांड के बाद पहली बार अक्षरा सिंह का दिखा कातिलाना अंदाज, VIDEO देख हार बैठेंगे दिल

आकाश-श्लोका अंबानी की बेटी की पहली झलक आई सामने, दादी नीता की गोद में दिखी प्रिंसेज

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *