Parineeti Chopra Raghav Chadha invitation card goes viral reception date revealed | परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा का इनविटेशन कार्ड वायरल, सामने आई रिसेप्शन की तारीख


Parineeti Chopra Raghav Chadha - India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बीते दिनों सगाई की और इसी के साथ अपने प्यार का ऐलान कर दिया। शादी की तस्वीरें लंबे समय तक सोशल मीडिया पर छाई रहीं। इसके बाद से ही दोनों को लगातार कई बार एक साथ स्पॉट किया गया। दोनों को कई बार राजस्थान जाते भी देखा गया, जिसके बाद दोनों की शादी राजस्थान में होने की कयास लगाई गई। बीत दिन शादी से जुड़ी डिटेल्स सामने आ गई थीं और इनविटेशन कार्ड वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार  परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के इस इनविटेशन कार्ड को साझा कर रहे हैं। 

इनविटेशन कार्ड वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा का रिसेप्शन इनविटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल छाया हुआ है। दोनों इस महीने राजस्थान के लेक सिटी उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कार्ड आइवरी और गोल्डन कलर से सजा हुआ है। इस पर लिखा है, ‘हमारे परम आदरणीय स्वर्गीय श्री पीएन चड्ढा जी के आशीर्वाद से। श्रीमती विमला चड्ढा, श्रीमती उषा और श्री एचएस सचदेवा, अलका और सुनील चड्ढा आपको 30 सितंबर 2023 को ‘ताज’ चंडीगढ़ में अपने बेटे राघव और परिणीति (रीना और पवन चोपड़ा की बेटी) के रिसेप्शन लंच के लिए आमंत्रित करते हैं।’

ये रहा वेडिंग शेड्यूल
सूत्रों के मुताबिक शादी की रस्में 23-24 सितंबर को होटल लीला पैलेस और उदयविलास में होंगी। इस दौरान राजनीति और बॉलीवुड जगत की कई बड़ी हस्तियां उदयपुर आएंगी। सूत्रों की मानें तो मेहंदी, हल्दी और संगीत कार्यक्रम 23 सितंबर से शुरू होंगे। साथ ही चर्चा है कि शादी के बाद गुरुग्राम में रिसेप्शन भी रखा जाएगा। इस कार्यक्रम में परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस सहित कई फिल्मी हस्तियों के शामिल होने की बात सामने आ रही हैं। दिल्ली और अन्य राज्यों के नेताओं के शामिल होने की भी शादी में उम्मीद की जा रही है। 

दोनों को पहले भी कई बार साथ में किया गया स्पॉट
बता दें, पहले भी परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। सगाई से ठीक पहले भी कई वीडियो सामने आए थे, जिसके बाद दोनों के रिश्ते की बात सोशल मीडिया पर आई थी। वहीं इसके अलावा दोनों को साथ में लंदन में घूमते हुए भी स्पॉट किया गया था। एक फैन ने दोनों के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। 

इस दौरान हुई थी दोस्ती
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे। जानकारी के मुताबिक, इंगेजमेंट सेरेमनी में 150 मेहमान शामिल हुए। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने ऑफिशियली अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें पोस्ट कर के की थीं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी सगाई में पहुंचे थे। खबरों की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की दोस्ती फिल्म ‘चमकीला’ की शूटिंग के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और अब शादी होने वाली है।

ये भी पढ़ें: KBC 15: एक करोड़ के इस भयंकर सवाल ने जसकरन को बनाया करोड़पति, क्या आप जानते हैं इसका जवाब

इस वीकेंड OTT पर धूम मचाएंगी ये वेब-सीरीज और फिल्में, नवाजुद्दीन से लेकर रजनीकांत लगाएंगे तड़का

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *