शाहरुख खान की ‘जवान’ में इतनी लड़कियों को देख फैन ने पूछा सवाल|Seeing so many girls in Shahrukh Khan Jawaan the fan asked a question


Jawan shahrukh khan- India TV Hindi

Image Source : SOURCE
‘जवान’ में ‘गर्ल गैंग’ को लेकर फैन ने पूछा सवाल

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हर दिन जबरदस्त साबित हो रहा है। इस फिल्म को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं और फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने तीन दिनों नें 200.47 करोड़ कमा लिए हैं। वहीं दूसरी तरफ फैंस सोशल मीडिया पर भी ‘जवान’ को लेकर अपना रिव्यू दे रहे हैं। इसी बीच एक फैन ने शाहरुख खान से ‘जवान’ को लेकर सवाल किया है जिसपर किंग खान ने ऐसा जवाब दिया है कि सब हैरान हो गए हैं। 

फैन ने किया ‘गर्ल गैंग’ पर सवाल

दरअसल, शाहरुख खान ‘जवान’ को मिल रहे बेशुमार प्यार के लिए अपने फैंस का शुक्रिया अदा करने के लिए टाइम निकाल रहे हैं और फैंस द्वारा पूछे गए सवालों के जबाव भी दे रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फैन ने शाहरुख से फिल्म ‘जवान’ में नजर आ रही गर्ल गैंग को लेकर सवाल किया है। बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में पूरी गर्ल गैंग है जिसमें नयनतारा, रिद्धि डोगरा, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, लहर खान और संजीता भट्टाचार्या आदि शामिल हैं। वहीं दीपिका पादुकोण का एक कैमियो भी है। ऐसे में फैन ने गर्ल गैंग को लेकर ही सवाल शाहरुख खान से सवाल कर डाला है जिसके बाद किंग खान ने भी ऐसा जवाब दिया कि फैन की बोलती बंद कर दी।’

शाहरुख के जवाब ने जीता फैंस का दिल

फैन ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा- इतनी लड़कियां क्यों हैं सर फिल्म में? इस पर शाहरुख खान ने फैन को मां-बेटियों का सम्मान करने की नसीहत दे डाली है। फैन के इस सवाल का जवाब देते हुए शाहरुख खान ने लिखा है- ‘ये सब क्यों गिन रहा है? मेरे लुक्स गिन ना!! अपने दिल में प्यार और सम्मान रखें और मां और बेटी का सम्मान करो और आगे बढ़ो। शाहरुख खान के इस रिएक्शन के बाद फैंस उनके और भी ज्यादा कायल हो गए हैं और सोशल मीडिया पर जमकर किंग खान की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। 

‘जवान’ ने जीता ब्लॉकबस्टर का खिताब 

बता दें कि फैंस के बीच शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ को लेकर काफी बज बना हुआ है। फिल्म को लेकर ट्विटर पर चर्चाएं तेज हैं। एटली कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जवान’ का क्रेज देश ही नहीं विदेश में देखने को मिल रहा है। साल 2023 में ‘पठान’ के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली ‘जवान’ शाहरुख खान की दूसरी फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर  3 दिनों में भारत में 204 करोड़ की कमाई कर ली है। जबकि दुनियाभर में यह आंकड़ा दो दिन में 240 करोड़ था। वहीं तीसरे दिन यह आकड़ा 300 करोड़ पार हो गया है, जो कि शाहरुख खान की फिल्म को ब्लॉकबस्टर का खिताब देता है।

 

इन सितारों ने गांव की मिट्टी से निकलकर बॉलीवुड में जमाई धाक, अपने दम पर बनाई दुनियाभर में पहचान

मां बनने वाली हैं टीवी की छोटी बहू Rubina Dilaik? एक्ट्रेस के इस वीडियो में साफ नजर आया बेबी बंप

रुपाली गांगुली को ‘अनुपमा’ से पहले नहीं मिलता था टीवी की दुनिया में भाव, अवॉर्ड शोज में भी नहीं पूछता था कोई, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *