Indian couple found dead with their 2 children in New Jersey America suspected murdered/अमेरिका के न्यूजर्सी में अपने 2 बच्चों के साथ मृत मिला यह भारतीय दंपति, हत्या किए जाने की आशंका


न्यूजर्सी (प्रतीकात्मक फोटो)- India TV Hindi

Image Source : AP
न्यूजर्सी (प्रतीकात्मक फोटो)

अमेरिका के न्यू जर्सी में भारतीय मूल के एक दंपति के अपने 2 बच्चों के साथ घर में मृत पाए जाने से खलबली मच गई है। भारतीय दंपति की बच्चों समेत हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंची है और साक्ष्यों को इकट्ठा किया है। न्यूजर्सी पुलिस ने इस मामले को लेकर हत्या की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार प्लेन्सबोरो पुलिस विभाग ने कहा कि 43 वर्षीय तेज प्रताप सिंह और 42 वर्षीय सोनल परिहार अपने दस वर्षीय और छह वर्षीय बेटे के साथ बुधवार शाम साढ़े चार बजे के बाद अपने प्लेन्सबोरो स्थित घर में मृत पाए गए। मिडलसेक्स काउंटी अभियोजक योलान्डा सिस्कोन और प्लेन्सबोरो पुलिस विभाग के प्रमुख इमोन ब्लैंचर्ड ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वर्तमान में एक हत्या की जांच चल रही है। उन्होंने एक संयुक्त बयान में कहा, “चार अक्टूबर की शाम को अधिकारियों को प्लेनसबोरो में घर की जांच के अनुरोध के लिए 911 पर कॉल किया गया, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घर से चार लोगों के शव को बरामद किया।

” उन्होंने कहा, ”इस मामले को लेकर जांच जारी है और आज शव का परीक्षण किया जा रहा है। ” महापौर पीटर कैंटू और सार्वजनिक सुरक्षा निदेशक, चीफ इमोन ब्लैंचर्ड के एक संयुक्त संदेश में कहा कि प्लेन्सबोरो समुदाय ने हृदय विदारक क्षति का अनुभव किया है। पीटर कैंटू ने कहा, “हम सभी इस दुखद घटना से दुखी हैं। हमारे समुदाय में जो हुआ, वह समझ से परे है।” (भाषा) 

यह भी पढ़ें

इस व्यक्ति ने कैमरे के सामने ट्रूडो की कर दी भारी बेइज्जती, कहा-मैं आपसे हाथ नहीं मिला रहा…आपने कनाडा की ऐसी-तैसी कर दी

भारत-कनाडा विवाद: निकलने लगी ट्रूडो की हेकड़ी, हथियारबंद 8 सिख युवकों को लेना पड़ा हिरासत में

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *