Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu said- Second phase of war against Hamas begins| Israel-Hamas War Update: PM नेतन्याहू ने कहा- हमास के खिलाफ युद्ध का दूसरा चरण शुरू


इज़रायली हवाई हमलों के बाद गाजा में नष्ट हुई बिल्डिंग- India TV Hindi

Image Source : PTI
इज़रायली हवाई हमलों के बाद गाजा में नष्ट हुई बिल्डिंग

इजरायल और हमास के बीच शुरू हुआ युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इजरायल लगातार गाजा पट्टी पर हमला कर रहा है। हवाई हमले के साथ ही अब इजरायली सेना ने जमीनी हमले भी शुरू कर दिए हैं। इसी के साथ इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बताया कि, ‘हमास के खिलाफ युद्ध का दूसरा चरण शुक्रवार की रात गाजा में अधिक जमीनी बलों पर प्रवेश करते ही शुरू हो गया।’ यह बयान उन्होंने शनिवार को दिया।

हमास के खिलाफ युद्ध का दूसरा चरण

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को कहा कि, ‘हमास के खिलाफ युद्ध का दूसरा चरण शुरू हो गया है। हमारा टारगेट हत्यारे दुश्मन को हराकर अपनी जमीन पर अपना अस्तित्व पाना है।’ बता दें कि उनका यह बयान इजरायल रक्षा प्रमुखों के उस बयान के ठीक बाद आया जिसमें उन्होंने बताया था कि, ‘हमारी सेना अभी गाजा पट्टी में जमीनी ऑपरेशन चला रही है। यह ऑपरेशन वॉर के सभी लक्ष्यों को प्राप्त करना है।’


इजरायल के प्रधानमंत्री तेल अवीव में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इसी PC में प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि- इस युद्ध में हमारा लक्ष्य बिल्कुल स्पष्ट है। हमास की सैन्य और शासन क्षमताओं को खत्म करते हुए हम सभी बंधकों को वापस लेकर आएंगे। आपको बता दें कि हमास के खिलाफ शुरू हुई जमीनी घुसपैठ के फैसले को युद्ध और सुरक्षा, दोनों कैबिनेट की सर्वसम्मति मिली है।

उन्होंने आगे कहा, हमास के खिलाफ उनके इलाकों में लड़ने वाले सैनिकों के पीछे उनका देश और देश का नेतृत्व पूरी तरह से खड़ा है और हमारे सैनिक इस बात को काफी अच्छे से जानते हैं। हम अपने अस्तित्व और पूरी मानवता के लिए, इस बुराई को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

(इनपुट: एएनआई)

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *