करवाचौथ के मौके पर इस राज्य की सरकार ने महिलाओं को दी बड़ी राहत, घोषित किया सार्वजनिक अवकाश। On the occasion of Karva Chauth the government of this state gave big relief to women declared a holiday


Karva Chauth- India TV Hindi

Image Source : PTI
करवाचौथ के लिए मेंहदी लगवाती हुईं महिलाएं

देहरादून: करवाचौथ का त्यौहार महिलाओं के बीच बहुत महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। ऐसे में उत्तराखंड सरकार ने करवाचौथ के मौके पर महिलाओं को बड़ी राहत दी है। उत्तराखंड सरकार ने करवा चौथ के व्रत के मद्देनजर प्रदेश में कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए बुधवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। 

इस संबंध में जारी एक आदेश में कहा गया है कि प्रदेशभर में शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिलाकर्मियों के लिए करवाचौथ पर्व को ध्यान में रखते हुए बुधवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

महिलाएं पूरा दिन रहती हैं निर्जला उपवास

करवाचौथ को सुहागिनों का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। इस साल करवाचौथ का त्यौहार 1 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन विवाहित महिलाएं पूरा दिन निर्जला उपवास रखती हैं। कहते हैं कि करवा चौथ का व्रत करने से पति के ऊपर मंडरा रहा हर खतरा टल जाता है और उनकी आयु लंबी होती है। 

रात में चांद देखकर व्रत खोलती हैं महिलाएं 

पति-पत्नी के प्यार का प्रतीक करवा चौथ व्रत को सुहागिनें रात में चांद देखकर खोलती हैं। इस व्रत का पारण पति के हाथ से पानी पीकर किया जाता है। करवा चौथ व्रत में चांद की पूजा का विशेष महत्व है। बिना चंद्रमा को अर्घ्य दिए करवाचौथ का व्रत पूरा नहीं माना जाता है। चांद का दीदार करने के बाद ही व्रती महिलाएं कुछ खाती पीती हैं। (इनपुट: भाषा से भी)

ये भी पढ़ें: 

महाराष्ट्र: राज ठाकरे ने मनोज जरांगे से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की, पत्र लिखकर कही ये बात

जम्मू एवं कश्मीर: बारामूला में हेड कांस्टेबल शहीद, आतंकियों ने घर के पास ही गोली मारी 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *