Mouni Roy Flaunts Her Bold Beach Look In a White Bikini see Disha Patani reaction | Mouni Roy ने शेयर किया वीडियो, समुद्र किनारे बलखाती दिखीं एक्ट्रेस


Mouni Roy, Disha Patani - India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
समुद्र किनारे बलखाती दिखीं मौनी रॉय

मौनी रॉय अपने हॉट लुक से फैंस को इम्प्रेस करने में कभी असफल नहीं होती हैं। जब भी एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें या वीडियो शेयर करती हैं तो वह सभी को हैरान कर देती हैं। इस बीच गुरुवार को मौनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मैचिंग स्कर्ट के साथ वाइट बिकनी में समुद्र किनारे टहलती नजर आ रही थीं। एक्ट्रेस ने एक्सेसरीज की जगह अपने बालों को खुला रखा हुआ है। वह हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही हैं। मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फैंस न सिर्फ उनकी एक्टिंग बल्कि उनके फैशन सेंस के भी जबरदस्त कायल हैं।

मौनी रॉय की वीडियो ने मचाया तहलका

मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो वीडियो शेयर किया वह लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इस वीडियो में बीच किनारे उनका दिलकश अंदाज देख फैंस दीवाने हो रहे हैं। वीडियो में मौनी की खूबसूरती देखने लायक है। वहीं फैंस इसे लाइक करने के साथ ही इस पर कमेंट्स कर उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि सितंबर में मौनी राय ने अपना 35वां जन्मदिन दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया।

यहां देखें वीडियो-

दिशा पटानी ने मौनी पर लुटाया प्यार 

मौनी रॉय के वीडियो शेयर होने के तुरंत बाद उनके फैंस और उनकी दोस्त एक्ट्रेस की तारीफ करते कमेंट कर रहे हैं। उनकी बेस्ट फ्रेंड दिशा पटानी ने मौनी की वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘आप कितनी खूबसूरत हैं।’ एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत सुंदर लग रही हो।’ मौनी रॉय ने दिशा को रिप्लाई भी किया है। सोशल मीडिया पर मौनी की ये नई वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें समुद्र किनारे वह मस्ती करती नजर आ रही हैं। 

मौनी रॉय का वर्कफ्रंट

मौनी रॉय ने एकता कपूर के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से टेलीविजन पर डेब्यू करने के बाद एक्ट्रेस ने एक लंबा सफर तय किया है। ‘नागिन’ में लीड रोल प्ले करने के बाद वह एक लोकप्रिय नाम बन गईं। मौनी ने 2018 में अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। पिछले साल मौनी को अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र’ में देखा गया था। हाल ही में उन्हें जुबिन नौटियाल के साथ ‘दोतारा’ नाम के म्यूजिक वीडियो में भी देखा गया था। मौनी फिलहाल अपनी हालिया रिलीज सीरीज ‘सुल्तान ऑफ दिल्ली’ को लेकर चर्चा में हैं। 

ये भी पढ़ें-

David Beckham के साथ शाहिद कपूर से लेकर सोनम कपूर ने दिए पोज, वायरल तस्वीरों में दिखा मलाइका-अर्जुन का स्वैग

कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की Merry Christmas की रिलीज डेट में तीसरी बार हुआ बदलाव

अनन्या पांडे ने आदित्य रॉय कपूर को रोमांटिक गाने के साथ किया बर्थडे विश, शेयर की खास तस्वीर

 

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *