BPSC TRE 2023 Phase II Admit Card released at bpsc bih nic in download link here। BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 फेज 2 का एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करने के लिए लिंक पर करें क्लिक


BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 फेज 2 का एडमिट कार्ड जारी- India TV Hindi

Image Source : SOCIAL MEDIA
BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 फेज 2 का एडमिट कार्ड जारी

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने  शिक्षक भर्ती फेज दो की लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने BPSC TRE 2023 Phase-II के लिए आवेदन किया है, वे आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट https://onlinebpsc.bihar.gov.in/ पर जाकर अपना एडमिट कार्ड चेक कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए खबर के नीचे एक लिंक दिया गया है। उसे क्लिक करें और डायरेक्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।  

दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा

शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एक बात का ध्यान रखना होगा कि ये प्रवेश पत्र केवल ऑनलाइन मोड में ही रिलीज किए गए हैं। शिक्षक भर्ती परीक्षा 7 दिसंबर से 15 दिसंबर 2023 तक दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी,  दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। परीक्षा की अवधि ढाई घंटे की रहेगी। ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं। 

BPSC TRE Admit Card 2023 Phase 2: ऐसे करें डाउनलोड

  1. बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं। 
  2. होम पेज पर, ‘लॉग इन’  लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
  4. इसे चेक करें और डाउनलोड करके प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।

कुल 70622 पद भरे जाएंगे

इस भर्ती अभियान को बिहार के शिक्षा विभाग के तहत स्कूल शिक्षकों के 69,706 पदों और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के तहत 916 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। संगठन में कुल 70622 पद भरे जाएंगे। 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें 

ये भी पढ़ें:

सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए जारी किया जरूरी नोटिस, बनाया नया नियम

यूपी वालों इस दिन से शुरू हो रहे आर्मी की खुली भर्ती, पहले दिन होगी अग्निवीर टेक्नीकल उम्मीदवारों की दौड़

Latest Education News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *