ED raid on associate of notorious gangster Lawrence Vishnoi कुख्यात गैंगस्टर लारेंस विश्नोई के करीबियों पर ED ने कसा शिकंजा


कुख्यात गैंगस्टर लारेंस विश्नोई- India TV Hindi

Image Source : FILE
कुख्यात गैंगस्टर लारेंस विश्नोई

नई दिल्ली: कुख्यात गैंगस्टर लारेंस विश्नोई पर ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है. लारेंस विश्नोई के करीबी सुरेंद्र चीकू समेत अन्य लोगों के ठिकानों पर ईडी छापेमारी कर रही है। इंडिया टीवी संवाददाता ने बताया कि राजस्थान और हरियाणा में लारेंस विश्नोई के करीबी लोगों पर छापेमारी चल रही है। ईडी 13 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जिन लोगों के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है उन पर खालिस्तानी संगठनों से सांठगांठ और आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। सुरेंद्र चीकू लारेंस विश्वोई का राइट हैंड माना जाता है।  

मिली जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र चीकू और उसके सहयोगियों  पर हरियाणा पुलिस ने अपहरण,हत्या,रंगदारी,आर्म्स एक्ट के केस दर्ज किए हैं। एनआईए भी उसके खिलाफ जांच कर रही है। अब ईडी ने भी पीएमएलए के तहत केस दर्ज किया है। सुरेंद्र चीकू, लारेंस का अपराध से कमाया पैसा संभालता है। माइनिंग, लिकर और टोल के जरिए ये लोग मोटी करते हैं।

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *