मस्ती करते नजर आईं अक्षय कुमार की बेटी नितारा, वीडियो देख क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस


Akshay kumar, nitara- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
मस्ती करती दिखीं अक्षय कुमार की बेटी नितारा।

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना दोनों सुर्खियों में बने रहते हैं। अक्षय की चर्चा उनकी फिल्मों को लेकर होती है तो वहीं ट्विंकल की चर्चा उनकी किताबों और सोशल मीडिया प्रेसेंस को लेकर होती रहती है। दोनों के बच्चे इन चर्चाओं से दूर रहते हैं, लेकिन आज कल अक्षय कुमार की बेटी भी छाई हुई हैं। लोगों को नितारा के क्यूटनेस भा गई है। दरअसल हाल में ही उनका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नितारा का मस्ती भरा अंदाज सामने आया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

मस्ती भरे अंदाज में दिखीं नितारा

अक्षय कुमार अपनी फैमिली को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं। बेटी के जन्म के सालों बाद तक भी वो मीडिया के सामने उनका चेहरा नहीं दिखाते थे। हाल में ही उन्होंने बेटी का चेहरा छिपाना बंद किया। हाल में ही अक्षय कुमार की बेटी नितारा को  मस्ती करते देखा गया। वो अपने पेरेंट्स के बिना ही अपने दोस्तों के साथ एक इवेंट में स्पॉट की गई थी। नितारा काफी एक्साइटेड नजर आईं। उन्होंने इधर-उधर भागते, खेलते देखकर फैंस काफी खुश हो गए हैं। उनकी क्यूटनेस लोगों को पसंद आ रही है और इसलिए ही उनकी खूब तारीफें भी हो रही हैं। 

यहां देखें वीडियो

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

वीडियो देखने के बाद एक फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘ये कितनी क्यूट है। मम्मी ट्विंकल और अक्षय का मिक्स है।’ एक ने लिख, ‘ये कितनी बड़ी हो गई है और कितनी खूबसूरत भी।’ वहीं कई लोग ऐसे थे जो नितारा को मम्मी-पापा से कंपेयर कर रहे थे। एक यूजर ने लिखा, ‘बिल्कुल ट्विंकल पर गई है।’ वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘बिल्कुल पापा अक्षय जैसी है।’

इन फिल्मों में आएंगे नजर

बता दें, आखिरी बार अक्षय कुमार ‘मिशन रानीगंज’ में नजर आए थे। इस साल अक्षय कुमार की तीन बड़ी फिल्में रिलीज हुईं। इनमें ‘सेल्फी’ और ‘ओह माय गॉड 2’ शामिल हैं। सेल्फी पर्दे पर खासा कमाल नहीं कर पाई, लेकिन ‘ओएमजी 2’ को फैंस का प्यार मिला। वहीं बात करें ‘मिशन रानीगंज’ की तो इस फिल्म में भी अक्षय कुमार के काम क्रिटिक्स ने पसंद किया। फिल्म बॉक्सऑफिस पर तो कमाल नहीं कर सकी, लेकिन फिल्म की कहानी की काफी सराहना हुई। जल्द ही अक्षय कुमार कई और फिल्मों में नजर आएं, इनमें ‘वेलकम टू जंगर’ और ‘हेरा फेरी 3’ शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: थिएटर के बाहर ‘डंकी’ फैंस की कुश्ती देख शाहरुख खान भी खुद को रोक नहीं पाए, दिया इंस्टेंट रिएक्शन

क्या ‘जवान’ और ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ेगी ‘डंकी’? जानें पहले दिन शाहरुख की फिल्म करेगी कितनी कमाई

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *