खुशी कपूर ने वेदांग रैना संग डेटिंग रूमर्स पर किया खुलासा, ‘द आर्चीज’ एक्ट्रेस की बातें सुन लगेगा 440 वोल्ट का झटका


khushi kapoor, Vedang Raina, koffee with karan 8, karan johar, janhvi kapoor- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
खुशी कपूर ने वेदांग रैना संग डेटिंग रूमर्स का खोला राज

जोया अख्तर की ‘द आर्चीज’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने के बाद खुशी कपूर को करण जौहर के टॉक शो में अपनी बहन जाह्नवी कपूर के साथ ‘कॉफी विद करण 8’ में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। करण जौहर ने नए साल 1 जनवरी 2024 को इंस्टाग्राम पर ‘कॉफी विद करण 8’ के अपकमिंग एपिसोड का एक नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में खुशी कपूर वेदांग रैना के साथ डेटिंग की अफवाहों पर बात करती दिखाई दे रही हैं। जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के पहले शर्मिला टैगोर और उनके बेटे सैफ अली खान करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण 8’ में नजर आए थे।

खुशी कपूर ने वेदांग रैना संग डेटिंग रूमर्स तोड़ी चुप्पी 

‘कॉफी विद करण 8’ के प्रोमो में करण जौहर, खुशी कपूर से सवाल करते हैं कि ‘कयास लगाया जा रहा है कि आप वेदांग रैना को डेट कर रही हैं।’ खुशी जवाब देती हैं, ‘क्या आप ओम शांति ओम के उस सीन को जानते हैं जहां लोगों की एक कतार बस यही कह रही थी। ओम और मैं सिर्फ अच्छे दोस्त थे?’ इस पर करण हैरान हो जाते हैं और जाह्नवी कपूर भी कुछ नहीं समझ पाती हैं। खुशी ने बताया कि दोनों की एक खास बॉन्ड है और दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं लेकिन वो डेटिंग नहीं कर रहे हैं। 

यहां देखें वीडियो-

जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ मस्ती 

करण जौहर ने एपिसोड के प्रोमो को कैप्शन के साथ शेयर किया, ‘हम कपूर बहनों के साथ कुछ शानदार सवाल के साथ नए साल की शुरुआत कर रहे हैं। पहली बार बहन जोड़ी – जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को #KoffeeWithKranS8 के नए एपिसोड में एक साथ देखें!’ ऐसे कई मौके आए जहां खुशी और वेदांग को साथ में देखा गया। बता दें, खुशी कपूर और वेदांग रैना के अलावा फिल्म ‘द आर्चीज’ से कई स्टार किड्स ने अपना डेव्यू दिया था।

खुशी कपूर का वर्कफ्रंट

खुशी कपूर ने अपनी बहन जाह्नवी और मां श्रीदेवी के नक्शेकदम पर चलते हुए जोया अख्तर की ‘द आर्चीज’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी है। यह फिल्म 7 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म में खुशी के अलावा सुहाना खान, अगस्त्य नंदा, युवराज मेंदा, मिहिर आहूजा, वेदांग रैना और डॉट भी थे।

ये भी पढ़ें:

रकुल प्रीत सिंह बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी संग लेंगी फेरे? वेडिंग वेन्यू का हुआ खुलासा

‘महाभारत’ फेम शहीर शेख के घर फिर गूंजी किलकारी, रुचिका कपूर ने बेटी की फोटो शेयर कर बताया नाम

एक्टिंग स्कूल से विक्की कौशल का पुराना वीडियो हुआ वायरल, एक्टर का ये लुक देख नहीं होगा विश्वास

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *