चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और स्वामीनाथन को भारत रत्न, इस ऐलान पर जानें किस नेता ने क्या दी प्रतिक्रिया?


चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और स्वामीनाथन को भारत रत्न- India TV Hindi

Image Source : FILE
चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और स्वामीनाथन को भारत रत्न

New Delhi: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव के साथ ही कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन भारत रत्न देने का ऐलान किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट ‘एक्स’ पर इस बात की जानकारी दी। जानिए दोनों पूर्व प्रधानमंत्रियों को भारत रत्न के ऐलान पर विभिन्न नेताओं की क्या प्रतिक्रिया रही।

पीएम मोदी ने ट्वीट में किया भारत रत्न का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधान मंत्री, श्री पीवी नरसिम्हा राव गारू और डॉ. एमएस स्वामीनाथन जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।”

अखिलेश यादव ने क्या कहा?

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि ‘चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर बहुत खुशी हुई। हम और किसान नेता बहुत पहले से मांग कर रहे थे।’ अखिलेश ने कहा कि ‘जितने भी किसान नेता और विभिन्न दलों ने समय समय पर मांग ​की थी, उन सभी को धन्यवाद जिसका परिणाम आज दिखाई दे रहा है कि उन्हें भारत रत्न मिला है।’ 

कांग्रेस सांसद ने मनिक टैगोर ने दिया यह रिएक्शन

वहीं कांग्रेस नेता और सांसद मनिक टैगोर ने अपनी प्र​तिक्रिया में कहा कि ‘चुनाव के समय यह भारत रत्न देने का ऐलान किया गया है। उन्होंने कहा कि ‘अवॉर्ड में पॉलिटिक्स नहीं करना चाहिए। हालांकि सर्वोच्च पुरस्कार देने का मैं स्वागत करता हूं।’ उन्होंने स्वामीनाथन को पुरस्कार दिए जाने पर भी खुशी जताई।

RLD नेता जयंत चौधरी ने कहा ‘दिल ​जीत लिया’

RLD नेता जयंत चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा पर ट्वीट किया, “दिल जीत लिया!”

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर पीएम मोदी ने कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।”

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *